फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CTET exam two members of solver gang arrested in Varanasi

Varanasi News: दूसरे की जगह CTET की परीक्षा दे रहे सॉल्वर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

Mon, 22 Jan 2024 01:11 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 22 Jan 2024 01:11 PM IST
सार

वाराणसी में परीक्षा सीटेट की परीक्षा के दौरान केंद्रों से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। वे दूसरे के जगह परीक्षा दे रहे थे। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। दोनों ही प्रकरण से संबंधित अभ्यर्थियों की पुलिस तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
CTET exam two members of solver gang arrested in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी जिले के चितईपुर और शिवपुर थाना क्षेत्र के दो परीक्षा केंद्रों से रविवार को अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने गए सॉल्वर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार किए गए। दोनों के खिलाफ चितईपुर और शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। दोनों ही प्रकरण से संबंधित अभ्यर्थियों की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


चितईपुर थाना के धरमवीर नगर इलाके में स्थित द न्यू आइडियल स्टार पब्लिक स्कूल में दोपहर की पाली में सीटेट में शामिल होने के लिए आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना के बिजरवा का रहने वाला संतोष कुमार पाल पहुंचा। संतोष गाजीपुर के सैदपुर निवासी अजीत कुमार यादव की जगह परीक्षा देने गया था। 
विज्ञापन


बायोमेट्रिक जांच में पता लगा कि अजीत की जगह संतोष परीक्षा दे रहा है। इस संबंध में एसीपी भेलूपुर डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शिवपुर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार, यूपी कॉलेज में प्रथम पाली की परीक्षा में चंदौली के मुगलसराय क्षेत्र के जगदीशपुर भटनिया निवासी अनिल कुमार सोनकर अभ्यर्थी था। उसके स्थान पर बिहार के नालंदा के रामपुर रहुइ का विकास कुमार परीक्षा देते हुए बायोमेट्रिक जांच में पकड़ा गया। प्रधानाचार्य संगीता कुमार की तहरीर पर शिवपुर थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विकास कुमार को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed