फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CTET exam in varanasi 4620 candidates skipped questions proved challenging 35,000 candidates

43 केंद्रों पर CTET: वाराणसी में 4620 ने छोड़ दी परीक्षा, सवालों ने उलझा दिया; आज जुटेंगे 35 हजार परीक्षार्थी

Sun, 08 Feb 2026 05:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 08 Feb 2026 05:51 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में आज भी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 45 केंद्रों पर करीब 35 हजार परीक्षार्थी जुटेंगे। इसके लिए तगड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षार्थियों ने बताया कि कुछ प्रश्नों ने उन्हें उलझा दिया, जिससे थोड़ी परेशानी हुई।

विज्ञापन
CTET exam in varanasi 4620 candidates skipped questions proved challenging 35,000 candidates
अपने रोल नंबर ढूंढतीं परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

CTET: जिले में दो दिन तक चलने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) में पहले दिन 43 केंद्रों पर 32,678 अभ्यर्थी शामिल हुए। दो पाली में हुई परीक्षा के लिए पंजीकृत 37,298 में से 4,620 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा खत्म होने के बाद शहरी और ग्रामीण इलाकों में बने केंद्रों के बाहर जैसे ही अभ्यर्थी निकले, जाम लग गया। परीक्षार्थियों के अनुसार पेपर के कुछ सवाल कठिन होने की वजह से उन्हें हल करने में अधिक समय लगा।

विज्ञापन


विद्यालयों में पहले से कार्यरत शिक्षकों के लिए भी पात्रता परीक्षा अनिवार्य होने के कारण इस साल पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या अधिक थी। सीबीएसई की ओर से कराई जाने वाली परीक्षा के लिए पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 5 बजे तक चली। 

विज्ञापन
Trending Videos

आज भी होगी परीक्षा

पहली पाली की परीक्षा के लिए वाराणसी के आसपास के जिलों से कई अभ्यर्थी सुबह 7 बजे ही केंद्रों पर पहुंच गए थे। बीएसई की ओर से केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती के साथ ही स्थानीय स्तर पर सीबीएसई की सिटी कोआर्डिनेटर डॉ. नीलम सिंह के निर्देशन वाली टीम भी निगरानी करती रही।

पहली पाली में पंजीकृत 27,832 अभ्यर्थियों में से 24,647 ने परीक्षा दी, जबकि 3,185 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 17 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 12,651 में से 11,191 ने परीक्षा दी और 1,460 ने परीक्षा छोड़ दी। सिटी कोआर्डिनेटर ने बताया कि रविवार को भी दोनों पालियों में 45 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी, जिसमें 35,000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। उधर, रोहनिया में परीक्षा देने आई बबिता यादव और मनीष प्रजापति ने बताया कि कुछ प्रश्नों ने उन्हें उलझा दिया, जिससे थोड़ी परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed