फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CT scan crisis persists in the district hospital, causing problems for patients

Varanasi News: जिला अस्पताल में सीटी स्कैन का संकट बरकरार, मरीजों को परेशानी

Mon, 16 Feb 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
CT scan crisis persists in the district hospital, causing problems for patients
दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में सीटी स्कैन का संकट अभी भी बना हुआ है। शनिवार को दोपहर में यूपीएस में खराबी की वजह से ठप जांच कब शुरू होगी, इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। ऐसा इसलिए कि रविवार को भी मशीन नहीं बन सकी। जिला अस्पताल में पीपीपी मॉडल पर मरीजों को निशुल्क सीटी स्कैन जांच की सुविधा मिल रही है। आए दिन यहां कभी यूपीएस में खराबी तो कभी सर्वर की वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिछले साल तो जून महीने में एक महीने में ही दो बार मशीन खराब हुई थी। इधर शनिवार की दोपहर से ही जांच केवल इस वजह से ठप है कि यहां यूपीएस की खराबी दूर नहीं हो सकी। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरएस राम का कहना है कि सीटी स्कैन सेंटर संचालन से जुड़े लोगों की ओर से इंजीनियरों को जानकारी दी जा चुकी है। सोमवार को यूपीएस के सही हो जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed