फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CRPF celebrates 88th Raising Day, pays tribute to martyrs

Varanasi News: सीआरपीएफ ने मनाया 88वां स्थापना दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 28 Jul 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
CRPF celebrates 88th Raising Day, pays tribute to martyrs
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने सोमवार को 95 बटालियन पहाड़िया मंडी परिसर में अपना 88वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि 95 बटालियन के कमांडेंट आरएस बालापुरकर ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। द्वितीय कमान अधिकारी राजेश कुमार और आलोक कुमार, उप कमांडेंट नवनीत कुमार, वीरेंद्र सिंह, रवि प्रकाश सुनकर, सहायक कमांडेंट रंजन कुमार और कृष्णा कुमार यादव ने भी शहीदों को नमन किया। कमांडेंट बालापुरकर ने शौर्य, त्याग और निष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि हम सब इस बल के सदस्य हैं इस पर हम सभी को गर्व होना चाहिए। स्थापना दिवस के अवसर पर बल की प्रत्येक कंपनी में खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दिन के समापन पर बल के भोजनालय में पारंपरिक बड़ा खाना का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed