फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crowds seen at railway and bus stations; a rush to reach home for Rakhi

Varanasi News: रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर दिखी भीड़, राखी पर घर पहुंचने की होड़

Fri, 28 Aug 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Crowds seen at railway and bus stations; a rush to reach home for Rakhi
रक्षा बंधन को  लेकर कैंट रेलवे स्टेशन ट्रेन में बैठने के लिए  उमड़ी भीड़। अमर उजाला
रक्षाबंधन पर घर जाने वालों की भीड़ रेलवे स्टेशन और बस स्टेशनों पर बृहस्पतिवार को देखने को मिली। ट्रेनों में कंफर्म सीट न मिलने की वजह से लोग जनरल और स्लीपर कोचों में जहां जगह मिली, वहीं बैठ गए। रोडवेज बस स्टेशन पर भी सीट के लिए जद्दोजहद होती रही। रोडवेज की बसों में निशुल्क सफर के सरकार के फैसले की वजह से गोरखपुर, जौनपुर, लखनऊ सहित अन्य रूटों पर जाने वाली बसें भी यात्रियों से भरी रहीं।
विज्ञापन


शुक्रवार को रक्षाबंधन है। इस कारण बड़ी संख्या में लोग घर जाने के लिए निकले, लेकिन स्टेशन पर पहुंचने के बाद अधिक भीड़ होने की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। कैंट रेलवे स्टेशन से बिहार, गोरखपुर, दिल्ली, लखनऊ और प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में अधिक भीड़ दिखी। यहां आरपीएफ जवान महिलाओं के लिए आरक्षित कोचों में महिला यात्रियों को बैठाते रहे और वहां बैठे पुरुषों को दूसरे कोच में जाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

उधर, बनारस स्टेशन से गोरखपुर, दिल्ली और रांची जाने वाली ट्रेनों के सभी कोच लगभग भरे रहे। रोडवेज बस स्टेशन पर जो भी बस खाली आकर रुक रही थी, उसमें महिलाएं बच्चों के साथ तुरंत बैठ जा रही थीं। सरकार की ओर से इस बार महिला के साथ एक सहयात्री को भी निशुल्क यात्रा कराने का निर्णय लिया गया है। इस वजह से जो भी बसें रवाना हुईं, वे खचाखच भरी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय के निर्देशन में एआरएम विजय श्रीवास्तव और सूबेदार सिंह व्यवस्था की निगरानी में लगे रहे। एआरएम ने बस चालकों और परिचालकों को सावधानीपूर्वक बस चलाने के प्रति जागरूक किया। क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि 27 अगस्त से शुरू हुई निशुल्क यात्रा की सुविधा 29 अगस्त की रात 12 बजे तक जारी रहेगी। जिन लोगों को बस स्टेशन पर बसों में जगह नहीं मिल पा रही थी, वे रास्ते में चौराहों और तिराहों पर भी खड़े थे, ताकि बस में जगह मिलने पर वे सवार हो सकें।

रक्षा बंधन को  लेकर कैंट रेलवे स्टेशन ट्रेन में बैठने के लिए  उमड़ी भीड़। अमर उजाला

रक्षा बंधन को  लेकर कैंट रेलवे स्टेशन ट्रेन में बैठने के लिए  उमड़ी भीड़। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed