फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crowd of people gathered to offer prayers in mosque, lawsuit filed after videography

मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए जुटी भीड़, वीडियोग्राफी के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Fri, 12 Jun 2020 09:22 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 12 Jun 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
Crowd of people gathered to offer prayers in mosque, lawsuit filed after videography
नदेसर स्थित जामा मस्जिद के सामने मजिस्ट्रेट सहित तैनात पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए किसी भी धार्मिक स्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा होने पर पाबंदी लगाई गई है। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन की रोजाना की चेतावनी के बावजूद भी लोग मान नहीं रहे हैं। शुक्रवार को जैतपुरा क्षेत्र की एक मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने के लिए 100 से ज्यादा लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस वीडियोग्राफी करा कर मस्जिद खाली कराई।

विज्ञापन


प्रकरण को लेकर जैतपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जैतपुरा थाना अंतर्गत आजाद पार्क स्थित हंसतल्ले इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ने के लिए 100 से अधिक लोगों की भीड़ एक मस्जिद में जुट गई। इसकी जानकारी मिली तो मौके पर जैतपुरा इंस्पेक्टर शशिभूषण राय फोर्स के साथ पहुंचे और लोगों को मस्जिद से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन

Crowd of people gathered to offer prayers in mosque, lawsuit filed after videography
जामा मस्जिद के मुख्य द्वार पर चस्पा किया गया पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला।

इस दौरान पुलिस ने लाउडहेलर से अलाउंस कर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करने की हिदायत देने के साथ ही उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग कराई। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी धार्मिक स्थल पर एक साथ पांच से ज्यादा लोगों के एकत्र होने की मनाही है। 

इसके बावजूद जैतपुरा क्षेत्र में मस्जिद में लोगों की भीड़ जुट गई। इस मामले में मस्जिद के मुतवल्ली, प्रबंधन कमेटी और वीडियो फुटेज से चिह्नित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कराई जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि कैसे इतनी ज्यादा संख्या में लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए पहुंच गए। उधर, मस्जिद में लोगों की भीड़ जुटने और नमाज पढ़ने की भनक एलआईयू को भी नहीं लगी, यह पुलिस महकमे में ही चर्चा का विषय रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed