{"_id":"67c0a7c9972a160aba050100","slug":"crowd-of-passengers-at-cantt-and-banaras-station-due-to-reverse-flow-of-maha-kumbh-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : महाकुंभ के पलट प्रवाह का कैंट और बनारस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़, नहीं चलेंगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : महाकुंभ के पलट प्रवाह का कैंट और बनारस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़, नहीं चलेंगी स्पेशल ट्रेन
Thu, 27 Feb 2025 11:28 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:28 PM IST
सार
कैंट स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। आलम ये रहा कि वापसी की ट्रेनों में यात्रियों को जगह नहीं मिली जीआरपी और आरपीएफ के जवान भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे और सबके पसीने छूट गए। एक जानकारी और बता दें कि स्पेशल गाड़ियां अब नहीं चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाकुंभ के समापन के बाद प्रयागराज से वापस आने वालों की भीड़ बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन पर देखने को मिली। बनारस और कैंट रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज से आने वाली ट्रेनें यात्रियों से भरी आई जबकि इधर से जाने वाली गाड़ियों में सामान्य दिनों जैसी स्थिति रही। इस बीच वाराणसी से चलाई जा रही महाकुंभ स्पेशल गाड़ियां अब नहीं चलेंगी।
विज्ञापन
प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चले महाकुंभ के लिए अधिक से अधिक लोग आसानी से यात्रा कर सकें, इसके लिए रेलवे की ओर से महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें कैंट रेलवे स्टेशन, बनारस रेलवे स्टेशन से चलाई जा रही थी। इसमें प्रयागराज, रामबाग, झूंसी जाने वाली ट्रेनें लगभग हर दिन यात्रियों से खचाखच भरी रही।
विज्ञापन
अब जबकि महाकुंभ समाप्त हो गया है, ऐसे में प्रयाग जाने वालों की संख्या भी बहुत कम हो गई। प्रयागराज से लौटने के बाद बहुत से लोग काशी में बाबा का दर्शन करने, गंगा स्नान करने के लिए रूके रहे। लंबे समय बाद गंगा आरती भी शुरू हो गई। ऐसे में शाम को दर्शन, पूजन, गंगा आरती के बाद ट्रेनों से घर जाने वालों की भीड़ स्टेशन पर ज्यादा देखने को मिली।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिहाज से आरपीएफ, जीआरपी सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर प्लेटफाॅर्म तक चक्रमण करती रही। उधर यात्रियों को ट्रेनों के प्लेटफाॅर्म पर आने पर रूकने के बाद ही बैठने के लिए अनाउंस किया जाता रहा। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अब महाकुंभ का समापन हो गया है और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ सामान्य हो गई है।
ऐसे में महाकुंभ स्पेशल को फिलहाल न चलाने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर निगरानी के साथ ही सुरक्षा में टीम लगी है।