फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crowd gathered at ghats of varanasi Even after weekly lockdown police commissioner stuck in the jam who came to inspection of assi ghat

वाराणसीः साप्ताहिक बंदी के बाद भी घाटों पर उमड़ी भीड़, निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस कमिश्नर भी जाम में फंसे

Sun, 20 Jun 2021 09:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 20 Jun 2021 09:56 PM IST
सार

रविवार को साप्ताहिक बंदी होने के बाद भी वाराणसी के अस्सी घाट पर भीड़ उमड़ी। जिलाधिकारी के सख्त आदेश के बाद भी पुलिस ने किसी को घाट की ओर जाने से नहीं रोका। हालत कुछ ऐसी रही कि पुलिस कमिश्नर शाम के समय अस्सी घाट का निरीक्षण करने पहुंचे तो उनका वाहन भी भीषण जाम में फंस गया। 

विज्ञापन
crowd gathered at  ghats of varanasi  Even after weekly lockdown police commissioner  stuck in the jam  who came to inspection of assi ghat
निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस कमिश्नर का वाहन जाम में फंसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साप्ताहिक बंदी में पुलिस की लापरवाही से रविवार को वाराणसी में घाटों पर हुजूम उमड़ा। ज्यादातर घाटों पर सुबह स्नान करने वाले बड़ी संख्या में पहुंचे तो दोपहर से ही सुहाने मौसम का लुत्फ उठाने वाले जमा हो गए। रविवार को कोरोना कर्फ्यू के बीच अनलॉक का माहौल रहा। आलम यह रहा कि निरीक्षण के लिए अस्सी घाट पर पहुंचे पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश भी जाम में फंस गए।

विज्ञापन


इसके पहले तक बेफिक्र भेलूपुर पुलिस को आयुक्त के जाम में फंसने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। 15 मिनट तक में जाम में फंसी पुलिस आयुक्त की गाड़ी को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। साप्ताहिक बंदी  के बाद भी रविवार को मौसम सुहाना होने के चलते सैकड़ों लोग घाट पर पहुंच गए।
विज्ञापन


मेले जैसे माहौल में लोग घाटों पर डटे रहे और इस दौरान कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन होता रहा। घाट के साथ ही बड़ी संख्या में लोग नौका विहार पर भी निकले। उधर, पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश अचानक निरीक्षण के लिए शाम छह बजे घाट पर पहुंचे। वहां बेकाबू भीड़ देख पुलिस कमिश्नर बिना रुके वापस जाने लगे और अचानक जाम में फंस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्सी पर पुलिस कमिश्नर की गाड़ी जाम में करीब 15 मिनट तक फंसी रही। पुलिस कमिश्नर के जाम में फंसने की जानकारी मिलते ही पुलिस की कर्मियों में हड़कंप मच गया। एसीपी भेलुपुर ने पुलिस कर्मियों के साथ लग कर किसी तरह से पुलिस कमिश्नर की गाड़ी जाम से छुड़ाया। पुलिस कमिश्नर की गाड़ी जाम में फंसने की खबर मिलते ही डीसीपी काशी अमित कुमार और एडीसीपी काशी जोन विकास चंद्र त्रिपाठी भी फ़ोर्स के साथ अस्सी घाट पहुंचे।

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने कहा कि सोशल मीडिया पर घाटों पर भीड़ की जानकारी हुई तो निरीक्षण पर निकला था। शहर में कई जगह जाम की स्थिति पर डीसीपी और एडीसीपी को साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन का निर्देश दिया गया है।

यातायात पुलिस के प्लान से संशय

गंगा दशहरा के चलते साप्ताहिक बंदी के बावजूद शहर में कई जगह जाम लगा। मैदागिन, चौक सहित कई इलाकों में जाम की स्थिति रही। पुलिस आयुक्त ने भी कई जगह जाम की स्थिति देखी तो उन्होंने वायरलेस सेट से ही फटकारा लगानी शुरू की। वायरलेस पर उनके सक्रिय होने बाद पुलिस सड़कों पर उतरी।

रविवार को घाटों पर भीड़ उमड़ने के पीछे यातायात पुलिस का ट्रैफिक प्लान भी बड़ा कारण माना जा रहा है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने गंगा दशहरा पर घाटों पर न आने की सलाह दी थी। मगर, शनिवार को यातायात पुलिस ने गंगा दहशरा के लिए रुट प्लान जारी कर दिया। ऐसे में घाटों पर प्रतिबंध को लेकर संशय की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed