{"_id":"5a5352844f1c1bd3178b5902","slug":"crowd-beat-two-accused-of-cow-theft","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाय चोरी के आरोप में दो युवकों को भीड़ ने दी सजा, किया ये हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय चोरी के आरोप में दो युवकों को भीड़ ने दी सजा, किया ये हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 09 Jan 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
रस्सी में बांधकर गाय चोर को पीटते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के चंदौली में गाय चोरी के आरोप में भीड़ ने दो युवकों को सजा दे डाली। जिले के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रविनगर स्थित एक घर से गाय चोरी कर ले भागने के आरोप में दो युवकों की रविवार को लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। बाद में रस्सी में बांधकर पीटते हुए उसे रेलवे पुलिस चौकी ले गए।
जहां एसआई ने दोनों को युवकों हिरासत में लेने के बाद मुगलसराय कोतवाली भेज दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रविनगर निवासी विजय कुमार तिवारी की गाय रविवार की सुबह चोरी हो गई।
घटना के बाद विजय अपनी गाय को खोजने के लिए घर से निकल पड़े। इसी बीच रस्सी से बांधकर गाय को ले जा रहे दो युवकों को सुभाष नगर के समीप कुछ लोगों ने शक के आधार पर रोक लिया और पूछताछ करने लगे।

मामला दर्ज
UP Police
इस बात की सूचना पर विजय मौके पर पहुंचे। विजय ने अपनी गाय को पहचान लिया और बताया कि यह गाय उसके घर से कुछ देर पहले चोरी हुई है। यह बात सुनते ही भीड़ उग्र हो गई और दोनों युवकों की पिटाई शुरू कर दी।
इसके बाद भीड़ ने उन्हें रस्सी से बांध दिया और पीटते हुए रेलवे पुलिस चौकी ले जाकर चौकी प्रभारी राकेश कुमार सिंह के हवाले कर दिया। इसके बाद रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी ने दोनों युवकों कोतवाली भिजवा दिया। पकड़े युवकों की पहचान सलामत व सोनू निवासी महेवा के तौर पर हुई।
लोगों ने आरोप लगाया कि इन दिनों मुगलसराय व आसपास के क्षेत्रों से लोगों के घरों से गाय चोरी होने का सिलसिला शुरु हो गया है। इस संबंध में इस संबंध में सीओ प्रदीप चंदेल ने बताया पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस द्वारा युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।