फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crowd beat two accused of cow theft

गाय चोरी के आरोप में दो युवकों को भीड़ ने दी सजा, किया ये हाल

Tue, 09 Jan 2018 02:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 09 Jan 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
Crowd beat two accused of cow theft
रस्सी में बांधकर गाय चोर को पीटते लोग - फोटो : अमर उजाला
यूपी के चंदौली में गाय चोरी के आरोप में भीड़ ने दो युवकों को सजा दे डाली। जिले के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रविनगर स्थित एक घर से गाय चोरी कर ले भागने के आरोप में दो युवकों की रविवार को लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। बाद में रस्सी में बांधकर पीटते हुए उसे रेलवे पुलिस चौकी ले गए।
विज्ञापन


जहां एसआई ने दोनों को युवकों हिरासत में लेने के बाद मुगलसराय कोतवाली भेज दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रविनगर निवासी विजय कुमार तिवारी की गाय रविवार की सुबह चोरी हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद विजय अपनी गाय को खोजने के लिए घर से निकल पड़े। इसी बीच रस्सी से बांधकर गाय को ले जा रहे दो युवकों को सुभाष नगर के समीप कुछ लोगों ने शक के आधार पर रोक लिया और पूछताछ करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला दर्ज

Crowd beat two accused of cow theft
UP Police
इस बात की सूचना पर विजय मौके पर पहुंचे। विजय ने अपनी गाय को पहचान लिया और बताया कि यह गाय उसके घर से कुछ देर पहले चोरी हुई है। यह बात सुनते ही भीड़ उग्र हो गई और दोनों युवकों की पिटाई शुरू कर दी।

इसके बाद भीड़ ने उन्हें रस्सी से बांध दिया और पीटते हुए रेलवे पुलिस चौकी ले जाकर चौकी प्रभारी राकेश कुमार सिंह के हवाले कर दिया। इसके बाद रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी ने दोनों युवकों कोतवाली भिजवा दिया। पकड़े युवकों की पहचान सलामत व सोनू निवासी महेवा के तौर पर हुई।

लोगों ने आरोप लगाया कि इन दिनों मुगलसराय व आसपास के क्षेत्रों से लोगों के घरों से गाय चोरी होने का सिलसिला शुरु हो गया है। इस संबंध में इस संबंध में सीओ प्रदीप चंदेल ने बताया पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस द्वारा युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed