फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crossing open two hours late, Hungama

दो घंटे देर से खुली क्रॉसिंग, हंगामा

Tue, 26 Jul 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 26 Jul 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
गेटमैन की मनमानी की वजह से जंसा थाना क्षेत्र स्थित सोनबरसा रेलवे क्रॉसिंग सोमवार को अपने निर्धारित समय से दो घंटे बिलंब से खुली। जिसके कारण गेट के दोनों तरफ  गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। इस दौरान आक्रोशित राहगीरों ने गेटमैन और रेल प्रशासन के खिलाफ  जमकर हंगामा किया। गेटमैन के आने पर राहगीरों ने उसे जमकर खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन

 वाराणसी-भदोही मुख्य मार्ग से लिंक मार्ग सोनबरसा, बसवरिया, खरगूपुर सहित दर्जनों गांवों को जोड़ते हुए कालिकाधाम वाया भाउपुर मुख्य मार्ग में मिलती है।
विज्ञापन



इसी मार्ग के बीच में सोनबरसा रेलवे क्रासिंग पड़ता है। यह क्रासिंग सिर्फ  दिन में 12 घंटे ही खुलता है। इस क्रासिंग पर एक गेटमैन की तैनाती है जो सुबह छह से शाम छह बजे तक ड्यूटी देने के बाद अपने घर चला जाता है। घंटे आधे घंटे बिलंब से तो रोज ही गेट खुलता है लेकिन सोमवार को गेटमैन अपने निर्धारित समय से दो घंटे बिलंब से पहुंचा जिसको लेकर लोगों ने खूब हंगामा किया। इस गेट को 24 घंटे खोले जाने को लेकर क्षेत्रिय लोग वर्षों से लामबंद हैं। गेट बंद होने की वजह से राहगीर जान जोखिम में डालकर अपनी गाड़ी किसी तरीके रेलवे ट्रैक पार करा लेते हैं। समय रहते रेल प्रशासन ने ध्यान नही दिया तो किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। वहीं रेल पथ निरीक्षक एके भारती का कहना है कि मामले को लेकर जांच कराई जाएगी। जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह अलगू ने बताया कि क्रासिंग को 24 घंटे खोले जाने की मांग चल रही है। इस दौरान सपा नेता रेवती रमण सिंह, राजेश मिश्रा, लल्लू चौहान, राजेंद्र राम, सनी केसरी, रोहित, रमेश प्रजापति, रविंद्र कुमार सिंह, पंकज पांडेय, मुन्ना राजभर सहित दर्जनों राहगीर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed