{"_id":"5c26449cbdec22569e11366a","slug":"criminals-firing-on-man-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में बेखौफ बदमाशों ने घर में सो रहे अधेड़ को मारी गोली, फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में बेखौफ बदमाशों ने घर में सो रहे अधेड़ को मारी गोली, फैली दहशत
Sat, 29 Dec 2018 10:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 29 Dec 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के गाजीपुर में बीती रात करीब घर में सो रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद लहूलुहान स्थिति में व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत नाजुक देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की खोजबीन शुरू की, लेकिन हमलावर फरार होने में कामयाब हो गए।
करंडा थाना क्षेत्र के लोनेपुर गांव निवासी लालचंद्र यादव उर्फ लालू (55) गुरूवार की रात में घर में सो रहे थे, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। आधी रात के बाद बाइक सवार दो लोग एकाएक वहां पहुंचे और लालचंद्र को गोली मार दी।
वारदात के वक्त परिवार के सदस्य सो रहे थे। परिवार वालों के अनुसार बाइक रुकने की आवाज दरवाजे तक आई और एक व्यक्ति घर के अंदर पहुंच गया और गोली मार दी। इसके बाद पहले से स्टार्ट बाइक पर बैठकर बाघी गांव वाले रस्ते से भाग निकले।
विज्ञापन
परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस से घायल लालचंद्र यादव को लेकर जिला अस्पताल चले गए। लालचंद्र को सीने में गोली दागी गई। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, उसे स्थानीय उपचार के लिए जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी में उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस छानबीन में जुटी
घटना के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है। परिजनों की तरफ से तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि उक्त प्रकरण में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बता दें कि एक दिन पहले भी जिले में शराब की दुकान के सेल्समैन को गोली मार दी गई थी।