फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   criminal who came to varanasi court escaped by dodging policemen ran and caught him

Varanasi: पेशी पर आया मुजरिम चकमा देकर भागा, पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा

Sat, 15 Apr 2023 09:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 15 Apr 2023 09:34 PM IST
सार

वाराणसी सिविल कोर्ट में शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में पेशी के लिए आया मुजरिम अचानक भाग निकला। हालांकि पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया।

विज्ञापन
criminal who came to varanasi court escaped by dodging policemen ran and caught him
आरोपी को पुलिसकर्मियों ने पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी सिविल कोर्ट में शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में पेशी के लिए आया मुजरिम अचानक भाग निकला। हालांकि पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे ऑटो में बैठा कर वापस लौट गए। पुलिसकर्मी एक मुजरिम को कचहरी में पेश करने के लिए लाए थे।

विज्ञापन


वापसी के दौरान वह कचहरी चौराहे पर पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भागा और कुछ दूर जाकर एक गली में भटक गया। इस पर उसके पीछे लगे पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और ऑटो में बैठा कर निकली गए। मुजरिम कौन था, पुलिस कर्मी किस थाने के थे, यह स्पष्ट नहीं हो सका। इस संबंध में पूछे जाने पर एसीपी कैंट डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


बैंक मित्र के बैग से डेढ़ लाख रुपये गायब
लंका थाना क्षेत्र के नुआंव स्थित सब्जी मंडी में शनिवार को बैंक मित्र विवेक सिंह के बैग से डेढ़ लाख रुपये गायब हो गए। विवेक की शिकायत के आधार पर लंका थाने की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी में ट्रैक्टर और ट्रक की टक्कर से तीन युवकों की मौत, सारनाथ और हरहुआ में हुआ हादसा

मंगारी, बाबतपुर के मूल निवासी विवेक सिंह लंका क्षेत्र के भगवतीपुर में रहते हैं। विवेक बैंक मित्र का काम करते है। विवेक ने बताया कि वह सुसुवाही स्थित बैंक की शाखा से ढाई लाख रुपये निकाले थे। बैग में एक लाख रुपये एक जगह और डेढ़ लाख रुपये दूसरी जगह रखे थे। सुसुवाही से वह नुआंव स्थित सब्जी मंडी में मशरूम खरीदने गए थे। मंडी में भीड़ ज्यादा थी।

घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि बैग की चेन खुली थी। बैग में सिर्फ एक लाख रुपये ही थे और डेढ़ लाख रुपये गायब थे। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका अश्वनी पांडेय ने बताया कि रुपये गायब होने के घंटों बाद पुलिस को सूचना दी गई। शिकायत के आधार पर घटना की जांच की जा रही है।

बुनकर ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी

बुनकरी का काम करने वाले गहरपुर गांव निवासी महेंद्र प्रताप गोंड (46) का क्षत-विक्षत शव शुक्रवार की सुबह नगईपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जंसा थाने की पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि महेंद्र और उसकी पत्नी बिंदा देवी के बीच अकसर विवाद होता था। दो पुत्रों का पिता महेंद्र शनिवार की भोर चार बजे घर से निकला था। इसके बाद उसने नगईपुर गांव के समीप ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed