{"_id":"5b843ca942c7922ee4102744","slug":"criminal-jumped-from-train-and-run-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा से आ रहा कैदी ट्रेन से कूदकर फरार, दारोगा समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा से आ रहा कैदी ट्रेन से कूदकर फरार, दारोगा समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
गाजीपुर जिला जेल से आगरा पेशी पर ले जाया गया बंदी वापस आते समय इलाहाबाद स्टेशन के आउटर के पास रविवार को पुलिस की कस्टडी से भाग निकला। इसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने सोमवार की देर शाम एक दारोगा सहित चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। गाजीपुर जिला जेल में बंद आगरा के ताजगंज निवासी प्रिंस अग्रवाल के ऊपर जिले में चोरी का मामला दर्ज हैं।
यहां के मामले में वह रिहा हो गया था। आगरा में मुकदमा होने के कारण पुलिस उसे आगरा ले जा रही थी। उसे एसआई रजनीश कुमार, पुलिस कर्मियों चंदन कुमार, विरेंद्र तथा नरसिंह बहादुर की अभिरक्षा में आगरा भेजा गया था। जरूरी कागजात न होने के कारण आगरा जेल के अधिकारियों ने उसे वहां लेने से इंकार कर दिया।
इसके बाद पुलिस कर्मी उसे लेकर ट्रेन से वापस आ रहे थे। इलाहाबाद स्टेशन के आउटर के पास रविवार को प्रिंस पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसके भागते ही पुलिस कर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। उन्होंने उसकी काफी तलाश की लेकिन निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन
इसके बाद उसके भागने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। सोमवार को पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने लापरवाही बरतने के मामले में चारो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया।