फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Criminal arrested in businessman murder case in Varanasi

Varanasi : हत्या के लिए डेढ़ लाख में हुआ था तैयार, 9 माह बाद व्यवसायी हत्याकांड में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Mon, 22 Apr 2024 05:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 22 Apr 2024 05:51 PM IST
सार

वाराणसी जिले की सारनाथ थाने की पुलिस ने व्यवसायी हत्याकांड में 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। नौ महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा है। 

विज्ञापन
Criminal arrested in businessman murder case in Varanasi
आरोपी जावेद - फोटो : पुलिस

विस्तार

तिलमापुर में रंगीलदास पोखरा चौराहे के समीप व्यवसायी राजकुमार यादव की हत्या के नौ माह बाद 25 हजार के इनामी बदमाश को सारनाथ थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना के चककाजी पठान टोला निवासी जावेद अहमद के रूप में हुई है। जावेद के अनुसार हत्या के लिए उसे डेढ़ लाख रुपये दिए गए थे। जावेद को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


आदमपुर थाना क्षेत्र के मुकीमगंज निवासी व्यवसायी राजकुमार यादव 14 जुलाई 2023 को स्कूटी से अपने बेटे को सारनाथ थाना के लेपुर स्थित स्कूल छोड़ने गए थे। वापसी के दौरान रंगीलदास पोखरा चौराहा के समीप दो वाइक सवार बदमाशों ने तीन गोली मार कर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार हत्या की साजिश जेल में बंद राजकुमार के भाई विजय यादव ने अपने दोस्त मऊ के मूल निवासी और लखनऊ में रहने वाले धर्मेंद्र मौर्य के साथ रची थी। 
विज्ञापन


एसीपी सारनाथ अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि विजय यादव के अलावा इस वारदात में शामिल दो शूटर और जावेद सहित सात आरोपी अब तक गिरफ्तार किए जा चुके हैं। रविवार की सुबह सूचना मिली कि जावेद फरीदपुर अंडरपास के पास अपने किसी परिचित से मिलने आया है। इस सूचना के आधार पर सारनाथ थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने दरोगा प्रदीप सिंह व महेश मिश्रा के साथ घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में ही बात हुई, हत्या के बाद भाग गया मुंबई
सारनाथ थानाध्यक्ष की पूछताछ में जावेद ने बताया कि जेल में उसकी मुलाकात धर्मेंद्र यादव से हुई। धर्मेंद्र ने उसे बताया कि उसका दोस्त विजय यादव भी जेल में बंद है। विजय के भाई राजकुमार की हत्या करनी है और उसके बदले में डेढ़ लाख रुपये मिलेंगे। जावेद ने बताया कि जेल से छूटने के लगभग तीन माह बाद उसे जालंधर साहनी मिला। 14 जुलाई 2023 को उसने अपने दोस्त रितेश उर्फ गोलू और मोहम्मद अहमद के साथ राजकुमार की हत्या की थी। इसके बाद वह मुंबई भाग गया था।

चालक का हत्यारोपी 25 हजार का इनामी दबोचा गया

पंचक्रोशी सब्जी मंडी के समीप मालवाहक के चालक की हत्या में नौ माह से वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश को सारनाथ थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान पुरानापुल निवासी रोमियो उर्फ राजकुमार उर्फ अमित डोम उर्फ आर्यन उर्फ पांडे के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुरानापुल, पुलकोहना निवासी बबलू सोनकर मालवाहक का चालक था। 21 जुलाई 2023 की रात वह पहड़िया मंडी में मालवाहक से सामान उतार कर घर जा रहा था। पंचक्रोशी सब्जी मंडी के समीप शराब पीने के विवाद में लाठी-डंडे से पीट-पीट कर बबलु की हत्या कर दी गई थी। बबलू की पत्नी गुंजा देवी की तहरीर के आधार पर सारनाथ धाने में लवकुश, नीरज डोम, अमित डोम, नत्थू सोनकर और शोएब के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

एसीपी सारनाथ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी रोमियों की तलाश सारनाथ उदय प्रताप सिंह और उनकी टीम कर रही थी। शनिवार की रात सारनाथ थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि रोमियो अपने घर पर है। इस सूचना के आधार पर दरोगा धीरेंद्र तिवारी, महेश मिश्रा व शिव नारायण सिंह और हेड कांस्टेबल विनय कुमार मिश्रा की टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed