{"_id":"575dc8bf4f1c1b293e11be0f","slug":"youth-shot-dead-in-mcodri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछोदरी में युवक की गोली मार कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मछोदरी में युवक की गोली मार कर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 13 Jun 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली थाना क्षेत्र के मछोदरी पार्क में रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे कतुआपुरा निवासी आकाश विश्वकर्मा (18) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय कतुआपुरा के ही तीन युवक उसके साथ थे। तीनों ने साथ शराब पी और फिर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आकाश के पेट में गोली मार दी गई। गोली चलने की आवाज सुन आसपास के लोगों ने सौ नंबर पर सूचना दी। पुलिस आकाश को मंडलीय अस्पताल ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने कतुआपुरा निवासी कल्लू समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कल्लू को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। परिवार वालों ने हत्या में कोतवाली थाने के एक सिपाही के शामिल होने का आरोप भी लगाया है। आकाश की मछोदरी में इलेक्ट्रॉनिक्स की छोटी दूकान है। साथ ही, वह रात में होर्डिंग लगाने का काम करता था। तीन साल पहले चोरी के मामले में जेल भी गया था।
बताया जाता है कि पुलिस का मुखबिर कतुआपुरा निवासी कल्लू कोतवाली थाने के एक सिपाही का नाम लेकर उसे अक्सर किसी मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देता था। धमकी देकर उससे पैसे भी ऐंठता था। कुछ दिनों पूर्व कल्लू और आकाश में लेनदेन के विवाद में मारपीट भी हुई थी। कल्लू ने बदला लेने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे कल्लू ने आकाश को मछोदरी पार्क में बुलाया था। पार्क में कल्लू के अलावा कतुआपुरा निवासी दो अन्य युवक भी थे। विवाद के बाद आकाश को गोली मार दी गई। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर एसएसपी और क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची। आकाश के पिता पुरुषोत्तम की तहरीर पर पुलिस ने कतुआपुरा निवासी कल्लू समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आकाश का एक भाई और एक बहन है। एसएसपी आकाश कुलहरि का कहना है कि घटनास्थल से शराब की बोतलें मिली हैं। आपसी विवाद में हत्या की गई है। सिपाही पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।