फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth murder in varanasi and DGP in city

बनारस में दिनदहाड़े युवक की हत्या, वारदात के दौरान शहर में थे गृह मंत्री और डीजीपी

Tue, 01 May 2018 12:59 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 01 May 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
Youth murder in varanasi and DGP in city
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री राजनाथ सिंह और डीजीपी ओपी सिंह की शहर में मौजूदगी के वक्त हत्या से पुलिस के होश उड़ गए। 
विज्ञापन


वाराणसी के औसानगंज स्थित चौरा माता मंदिर के पास सोमवार सुबह सट्टेबाजी के झगड़े में संदीप उर्फ सोनू (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से गुस्साए परिजन और पड़ोसियों ने मंडलीय अस्पताल के सामने कबीरचौरा मार्ग पर जाम लगा दिया।

वह पुलिस-प्रशासन विरोधी नारे लगाने लगे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह और डीजीपी ओपी सिंह की शहर में मौजूदगी के वक्त हत्या से पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस तत्काल पहुंची और किसी तरह जाम समाप्त कराया। 
विज्ञापन


 सोनू के छोटे भाई सन्नी यादव की तहरीर पर सोनू के दोस्त दारानगर के श्रेयांस पांडेय उर्फ शुभम पांडेय उर्फ पंडित, जैतपुरा के हिस्ट्रीशीटर अमरनाथ उर्फ बाले यादव, अभिषेक यादव, और अजय यादव, सागर यादव के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात का कारण सोनू और पंडित के बीच सट्टा और जुआ खेल के रुपये के लेनदेन का का विवाद बताया गया है। दारानगर निवासी सोनू नई सड़क क्षेत्र में कपड़े की दुकान लगाता था। सन्नी के अनुसार घर के समीप स्थित एक पान की दुकान के सामने सुबह पंडित ने कहासुनी के बाद सोनू को थप्पड़ मार दिया था।

सोनू सन्नी को लेकर बदला लेने जा रहा था। रास्ते में पंडित दिखा। कोई बात होती इससे पहले ही बाले, अभिषेक, सागर और अजय के उकसाने पर पंडित ने पिस्टल से सोनू के सीने पर बाएं तरफ गोली मार दी।

सन्नी ने बताया कि वह सोनू को लेकर भागा और मंडलीय अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सोनू को मृत घोषित होते ही पत्नी राधिका अचेत हो गई जबकि मां लालमनी बेसुध हो गई।

पुलिस के अनुसार वारदात में .32 बोर की पिस्टल का इस्तेमाल हुआ है। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि लेनदेन का विवाद और पुरानी रंजिश की बात बताई गई है।

तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य चार की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच सहित दो टीम लगाई गई है।

घनघनाने लगे थे फोन, मच गया था हड़कंप

Youth murder in varanasi and DGP in city
up police - फोटो : अमर उजाला
शहर में गृह मंत्री और डीजीपी की मौजूदगी के दौरान हुई हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के हाथपांव फूल गए थे। आननफानन में जैतपुरा, कोतवाली और आदमपुर थानाध्यक्ष के साथ ही एसपी सिटी, एसपी क्राइम और क्राइम ब्रांच प्रभारी भी पहुंचे।

अधिकारियों ने मौका मुआयना कर एसएसपी के साथ ही रेंज और जोन के अधिकारियों को घटना के बारे में बताया। आरोपी अभिषेक गिरफ्तार कर लिया गया तो सभी को थोड़ी राहत मिली।

सोनू ने की थी लव मैरिज, दो साल का है बेटा
सोनू ने राधिका से लव मैरिज की थी और दोनों का दो साल का बेटा है। राधिका मंडलीय अस्पताल में होश में आने पर बार-बार यही कह रही थी कि अब वो किसके सहारे जिंदगी काटेगी और कैसे उसके बेटे का पालन-पोषण होगा।

वहीं, मां लालमनी का कहना था कि पति की मौत के बाद सोनू ही घर का सहारा था। बुढ़ापे में यह दिन आएगा, ऐसा कभी नहीं सोची थी। वहीं, इलाकाई लोगों ने बताया कि सोनू इलाकाई राजनीति में भी सक्रिय रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed