{"_id":"5aef0efe4f1c1b46098b8545","slug":"youth-murder-in-mau-and-face-burned-with-acid","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवक का गला रेत कर चाकू से गोद डाला, फिर तेजाब से जला दिया चेहरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक का गला रेत कर चाकू से गोद डाला, फिर तेजाब से जला दिया चेहरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Updated Sun, 06 May 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मऊ में रविवार को एक युवक की निर्वस्त्र लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या गला रेतकर की गई और उसके शरीर को चाकुओं से गोद गया। हत्यारों ने पहचान मिटाने की लिए उसके चेहरे और गुप्तांग पर तेजाब डाल दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस प्रथम दृष्ट्या हत्या के कारण के पीछे आशनाई का चक्कर मान रही है। एसपी ललित कुमार सिंह और सीओ मुहम्मदाबाद गोहना आलोक जायसवाल ने भी मौका मुआयना किया।
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सोहबत बाग दासी मुहल्ले के लोग रविवार की तड़के अल हसीब जूनियर हाई स्कूल के तरफ गए तो विद्यालय के सामने करीब 25 वर्षीय युवक की लाश दिखी।
विज्ञापन
युवक के गर्दन पर तेज हथियार से वार किया गया था। साथ ही पेट और सीने पर भी चाकुओं के कई वार थे। निर्वस्त्र युवक के गुप्तांग और चेहरे पर हत्यारों ने तेजाब डालकर जलाने कोशिश किया था।

तीसरी मंजिल तक जाकर लौट आया खोजी कुत्ता
demo pic
युवक की हत्या होने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक टीम के साथ डाग स्क्वायड की टीम को बुलाया। डॉग स्क्वायड का खोजी कुत्ता घटना स्थल के पास ही स्थित एक मकान के अंदर तीसरी मंजिल तक गया और फिर लौट आया।
वहां भी रक्त के छींटे मिले। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल और मकान में मिले रक्त के नमूनों को लेकर जांच के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना आलोक जायसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अशनाई का लग रहा है। वैसे अज्ञात के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान हो जाने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच आगे बढ़ाई जाएगी।