{"_id":"5af5caac4f1c1bd1408b47cc","slug":"youth-murder-in-bhadohi-due-to-doubt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी तोड़ने के शक में युवक को लाठी-डंडों से पीटकर झाड़ियों में फेंका, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सब्जी तोड़ने के शक में युवक को लाठी-डंडों से पीटकर झाड़ियों में फेंका, मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Updated Fri, 11 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के भदोही में कुछ लोगों ने एक युवक की सब्जी तोड़ने के शक में लाठी डंडों से पिटाई कर दी। इसके बाद उसे झाड़ियों में फेंक कर भाग गए। युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने तीन नामजद और सात अज्ञात पर केस दर्ज किया।
जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के दुगुना गांव निवासी सुनील कुमार यादव (33), पत्नी ऊषा यादव, तीन पुत्रियां सृष्टि (5) शिवानी (3) और शिवांगी (1) के साथ मथुरा में रहता था।
वह परिवार के साथ मथुरा से छह मई को इलाहाबाद के फूलपुर में चचेरे भाई की शादी में आया था। बृहस्पतिवार को शाम चार बजे पत्नी और बेटियों के साथ वह घर आया।
गांव के कुछ लोगों के कहने पर वह लिट्टी-बाटी के कार्यक्रम में चला गया। वहां रात नौ बजे कुछ लोग आए और लाठी-डंडे से पीट कर उसे लहूलुहान कर दिया। फिर झाड़ी में फेंक कर भाग गए।
विज्ञापन
हमलावरों को शक था कि लिट्टी-बाटी के कार्यक्रम में शामिल लोग गंगा के कछार से उनकी सब्जियां तोड़ लाए हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची। परिवार वाले सुनील को भीटी के एक निजी अस्पताल ले गए।
बाद में पुलिस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ ले जाया गया। जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।