फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth murder in azamgarh, Do not know about killers

आजमगढ़ में एक बार फिर चली गोली, युवक को मौत के घाट उतारा

Thu, 02 Nov 2017 02:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Thu, 02 Nov 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
Youth murder in azamgarh, Do not know about killers
रोते बिलखते पर‌िजन - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रणमो गांव में मंगलवार की देर रात एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। उसे चार गोलियां मारी गई थीं। बुधवार की सुबह उसकी लाश घर से पांच सौ मीटर दूर मिली। युवक रात में बाइक से डीह स्थान पर स्थापित पंडाल में पूजा देखने गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पुलिस मामले को जमीन और आशनाई से जोड़ कर जांच कर रही है। देर शाम तक घरवालों की ओर से कोई तहरीर नहीं गई थी। रणमो गांव निवासी विपिन यादव (22) पुत्र सलगू यादव पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन


विपिन के घर से पांच सौ मीटर दूर स्थित डीह स्थान पर पूजा पंडाल में लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी और वहां डीजे बजाकर लोग नाच-गा रहे थे। रात करीब आठ बजे विपिन अपने घर से बाइक लेकर निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मां बसंता देवी के पूछने पर उसने कहा कि दस मिनट में आ रहा हूं। इसके बाद उसका पता नहीं चला। फोन करने पर उसका मोबाइल भी बंद मिला। मां ने सोचा कि किसी परिचित के घर रुक गया होगा, सुबह आएगा।

 

बुधवार की सुबह गांव के लोगों ने डीह स्थान के पास विपिन की खून से लथपथ लाश देखी और घरवालों को सूचना दी। गोली विपिन के सिर, कनपटी, कंधे और पीठ में गोली मारी गई थी। उसकी बाइक बगल में खड़ी थी, जबकि चाबी हाथ में थी और मोबाइल स्विच आफ जेब में पड़ा मिला।

 

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल देवगांव रूपेश सिंह मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी वाराणसी में रह कर मंडी में पल्लेदारी करने वाले उसके भाई और पिता को दी। देर शाम तक घरवालों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed