फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth murder due to dispute in azamgarh

आजमगढ़ः पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

Sat, 13 Oct 2018 01:32 PM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sat, 13 Oct 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
Youth murder due to dispute in azamgarh
demo pic
आजमगढ़ में अहरौला थाना क्षेत्र के गांव शंभूपुर में पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


शंभूपुर निवासी सुशील सिंह उर्फ गुड्डू की गांव के ही कुछ लोगों से मुकदमेबाजी चल रही है। इस संबंध में गांव के मनीष सिंह और कुछ अन्य लोग जेल भी गए थे। इसी मुकदमे के सिलसिले में सुशील सिंह के भाई अरविंद 20 सितंबर 2017 को अदालत गए थे।
विज्ञापन


वहां से लौटते समय उनका अपहरण हुआ था। इसमें में भी मनीष सिंह समेत कुछ लोगों को जेल हो गई थी। एक माह पहले अरविंद ने थाने पहुंचकर मनीष सिंह और साथियों पर अपहरण करने और यातनाएं देने का आरोप लगाया था। इस मामले में आरोपी कुछ दिन पहले जेल से छूटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात गांव में काली स्थान पर रामायण हो रही थी। इसमें सुशील और मनीष सिंह मौजूद थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। रात 10:00 बजे मनीष सिंह ने गोली मारकर सुशील सिंह की हत्या कर दी। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed