फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth killed in firing due to DJ dispute at ballia

बलिया में डीजे के विवाद में चली गोली, युवक की मौत

Mon, 09 Jul 2018 09:26 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बलिया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 09 Jul 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in firing due to DJ dispute at ballia
demo pic
यूपी के बलिया में एक कार्यक्रम में डीजे को लेकर हुए विवाद में गोली चल गई। जिससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


सूचना पर एसपी श्रीपर्णा गांगुली, सीओ विजय प्रताप यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। जबकि दो आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने मरने वाले के बड़े भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पूर क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी नागेंद्र खरवार के यहां शनिवार की शाम party का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान नशे में धुत पड़ोसी बलवंत सिंह का डीजे बजाने वालों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इतने में ही गांव के ही अजय सिंह आ गए और समझा बुझाकर बीच बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला उस समय शांत हो गया। लेकिन इसके बाद नशे में धुत बलवंत ने अजय सिंह पर डंडे से हमला कर दिया। जिसके बाद मामला उग्र हो गया। वहां मौजूद लोगों ने बलवंत सिंह को दौड़ा लिया लेकिन वह अपने घर में चला गया।    

12 वर्ष से चल रहा जमीन का विवाद      

Youth killed in firing due to DJ dispute at ballia
demo pic
बलवंत अपने घर की छत पर चढ़ लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। गोली दिनेश प्रजापति ( 24) तथा रामचंद्र खरवार ( 50 ) को जा लगी। दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

मरने वाले दिनेश के भाई पिंटू प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने बलवंत सिंह व सत्येंद्र सिंह तथा सर्वजीत सिंह व विश्वजीत सिंह के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने विश्वजीत व सत्येंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जबकि सर्वजीत व बलवंत मौके से भाग गए। मृतक के बड़े भाई अखिलेश प्रजापति ने बताया कि बलवंत सिंह से करीब 12 वर्ष से रजिस्ट्री जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

इस बाबत सिकंदरपुर सीओ विजिय प्रताप यादव ने बताया कि मृतक के बड़े भाई के तहरीर पर चार लोगों के विरुद्घ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed