{"_id":"5d79eeba8ebc3e93aa191c9f","slug":"youth-died-in-road-accident-bus-bike-collision-tarwan-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ : बस और बाइक की जोरदार टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल, लोगों ने रोड किया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आजमगढ़ : बस और बाइक की जोरदार टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल, लोगों ने रोड किया जाम
Thu, 12 Sep 2019 12:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के चौकी गांव के पास गुरुवार सुबह बस और बाइक में टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। मृत युवक तरवां थाना क्षेत्र के बोगरिया बासगांव का निवासी बताया गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन