{"_id":"5818ffb94f1c1bc032436946","slug":"young-man-killed-in-the-accident-two-cars-blew-the-crowd-stones","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत, भीड़ ने दो कार फूंकी, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में युवक की मौत, भीड़ ने दो कार फूंकी, पथराव
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
Updated Wed, 02 Nov 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद आग के हवाले की गई कार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहनिया थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर (दरेखू) में सोमवार देर शाम कार से टक्कर के बाद बुरी तरह घायल हुए दो बाइक सवार युवकों में से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां वह जीवन के लिए जूझ रहा है। उधर, इस हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने हाईवे पर एक डस्टर समेत दो कार को आग लगाकर फूंक दिया। राह चलते वाहनों पर पथराव भी किया। आधा घंटे तक चले बवाल में कई वाहनों के शीशे टूट गए। दर्जन भर से अधिक लोगों को चोटें भी आई हैं। मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हादसा सोमवार की शाम करीब पौने छह बजे तब हुआ, जब टंड़िया गांव के दो बाइक सवार युवक पास के सहाबाबाद बाजार से कुछ सामान खरीद कर घर लौट रहे थे। उसी समय इलाहाबाद से वाराणसी की ओर जा रही आई-20 कार ने इंडिका को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान कार और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार मनीष चौहान (18) की मौत हो गई, जबकि दूसरा लालू बुरी तरह घायल हो गया। ये सूचना मिलते ही घटनास्थल से महज आधा किमी दूर स्थित टड़िया गांव के पचासों लोग वहां पहुंच गए। इस दौरान बाइक से टकराई कार के अलावा एक और डस्टर में आग लगा दी गई। भीड़ दोनों कार के चालकों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रही थी।
इसके बाद भी भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ और लोग वाहनों पर पथराव करने लगे। सूचना पर मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसएसपी नितिन तिवारी ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया। एसएसपी ने बताया कि आगजनी और बवाल करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुछ लोगों की पहचान भी कर ली गई है। उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। एहतियात के तौर पर वहां फोर्स तैनात कर दी गई है।