{"_id":"580533754f1c1b672c703317","slug":"women-lic-agent-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला एलआईसी एजेंट की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला एलआईसी एजेंट की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 18 Oct 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
महिला एलआईसी एजेंट की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंका थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मवीर नगर कॉलोनी की एलआईसी एजेंट सीमा रानी (50) की उनके घर में हत्या कर दी गई। पड़ोसियों की सूचना पर सोमवार को पहुंची लंका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा डॉग स्क्वॉड सुराग लगा पाने में नाकाम रहा। शव से उठ रही दुर्गंध के अनुसार पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि हत्या रविवार या उससे पहले की गई है। सीमा की मां गायत्री नगर कॉलोनी निवासी राधा रानी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
भेलूपुर क्षेत्र के कबीर नगर कॉलोनी की मूल निवासी सीमा रानी (50) बीते आठ साल से धर्मवीर नगर कॉलोनी में मकान बनवाकर अकेले रहती थी। रविवार की शाम चार बजे के बाद सीमा अपने पड़ोसियों को नहीं दिखाई दीं जबकि उनके मकान का दरवाजा खुला हुआ था। सोमवार की सुबह भी पड़ोसी विक्की पटेल ने दरवाजा खुला देखा तो किसी अनहोनी की आशंका से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। लंका पुलिस पहुंची और घर में घुसकर खोजबीन की तो सीमा बेड के बगल में फर्श पर औंधे मुंह गिरी पड़ी थीं और उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे।
इसके साथ ही गले पर रस्सी से कसने जैसा निशान था और नाक व मुंह से खून निकला था। वहीं, घर का पूरा सामान बिखरा हुआ था और ईंट के छोटे-छोटे टुकड़े पड़े हुए थे। पड़ोसियों ने बताया कि सीमा की की मानसिक स्थिति सही नहीं लगती थी। वो कभी भी किसी से छोटी-छोटी बातों पर उलझ जाती थीं। झगड़ा शुरू कर पथराव करने लगती थीं। क्षेत्राधिकारी भेलूपुर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।