फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman hanged Saudi Arabia is going to earn her husband

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, सऊदी अरब कमाने गया है पति

Mon, 24 Jul 2017 10:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 24 Jul 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
Woman hanged Saudi Arabia is going to earn her husband
demo pic - फोटो : अमर उजाला

यूपी के आजमगढ़ में शनिवार की रात एक महिला ने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी लाश साड़ी के सहारे पंखे से लटक रही थी। रविवार की सुबह बच्चों के रोने की आवाज पर उसकी सास जब जगाने पहुंची है तो घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर महिला की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  मेंहनगर थाना क्षेत्र के मैनीपुर गांव निवासी वेदप्रकाश विश्वकर्मा सऊदी अरब में रहता है।
विज्ञापन


उसकी पत्नी प्रतिमा अपने चार बच्चों के साथ घर पर रहती थी। घर पर इनके अलावा वेदप्रकाश के पिता, मां धर्मा देवी, बड़े और छोटे भाई की पत्नी और बच्चे रहते हैं। दो माह पूर्व वेदप्रकाश के दूसरे नंबर के भाई रामप्रकाश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह गुजरात में रहकर नौकरी करता था। रामप्रकाश की कंपनी से रुपये लेने के लिए वेदप्रकाश के पिता गुजरात गए हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात प्रतिमा भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई।


उसके साथ छोटा बेटा और बेटी भी कमरे में थी। बड़ा बेटा और बेटी बाहर सोए थे। रविवार की सुबह बच्चों के रोने के बावजूद भी जब प्रतिमा के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तब उसकी सास धर्मा देवी उसे जगाने पहुंची। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो भीतर प्रतिमा की लाश कमरे में साड़ी के फंदे से लटक रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed