फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman died in hospital rampage

महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा

Mon, 15 Feb 2016 01:52 AM IST
संवाददाता/अमर उजाला वाराणसी
संवाददाता/अमर उजाला वाराणसी Updated Mon, 15 Feb 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Woman died in hospital rampage
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के महेशपुर स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार को एक महिला की प्रसव के लिए हो रहे आपरेशन के दौरान मौत हो गई। घरवालों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। कुछ देर बाद अस्पताल के स्टाफ  भाग निकले। सूचना के बाद पुलिस फोर्स पहुंची।
विज्ञापन




एसओ मंडुवाडीह फरीद अहमद ने लोगों को समझा.बुझाकर मामले को शांत कराया। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी मनोज पटेल की पत्नी पूनम पटेल (25) को रविवार की शाम प्रसव पीड़ा के बाद घरवाले महेशपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। घरवालों के मुताबिक डॉक्टर ने ऑपरेशन से प्रसव कराने की बात कही लेकिन इसके लिए कोई अनुबंध नहीं किया। हालांकि घरवाले इसके लिए तैयार थे।
विज्ञापन




ऑपरेशन के दौरान पूनम की मौत हो गई। डॉक्टर पर आपरेशन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए घरवाले हंगामा करने लगे। थोड़ी ही देर बाद सूचना पाकर गांव के भी कुछ लोग आ गए। हंगामा बढ़ने पर स्टाफ  और संचालक भाग निकले। एसओ मंउुवाडीह फ रीद अहमद ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed