{"_id":"5c88e96dbdec2239135ead68","slug":"woman-dead-body-found-in-canal-at-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर : नहर में मिला महिला का शव, पुलिस ने जताई सिर कूंच कर हत्या करने की आशंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिर्जापुर : नहर में मिला महिला का शव, पुलिस ने जताई सिर कूंच कर हत्या करने की आशंका
Wed, 13 Mar 2019 04:58 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 13 Mar 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
महिला के शव की शिनाख्त करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक महिला की लाश मिली है। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया लग रहा है कि महिला की पहचान छुपाने के लिए उसकी किसी भारी चीज से सिर कूंच कर हत्या की गई है। पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन
जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के दाढ़ीराम पड़री मार्ग पर गहिरा गांव के पास बीते कुछ दिनों से अजीब सी बदबू आ रही थी। लोगों ने जब नहर की पुलिया के पास देखा तो एक महिला का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ है। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र लगभग तीस वर्ष है। महिला के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान दिखाई पड़ रहे हैं। पुलिस अनुमान लगा रही है कि महिला की हत्या लगभग एक सप्ताह पहले की गई है। जिससे यह लगता है कि महिला का सिर कूंच कर हत्या की गई है।
विज्ञापन
इसके बाद शव को पुलिया के नीचे छुपा दिया होगा। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है।