फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   villagers kaptanganj aharaula route jammed in protest against robbery by killing Bankmitra azamgarh

यूपी: बैंकमित्र की हत्या कर लूट के विरोध में लगाया जाम, बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग

Wed, 16 Oct 2019 12:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 16 Oct 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
villagers kaptanganj aharaula route jammed in protest against robbery by killing Bankmitra azamgarh
रोड पर बैठ विरोध-प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक बैंकमित्र की हत्या कर लूट के विरोध में ग्रामीणों ने सुबह 8 बजे कप्तानगंज-अहरौला मार्ग पर मोलनापुर में जाम लगा दिया। परिजन बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाने के पासीपुर गांव के पास मंगलवार की शाम दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने बैंकमित्र की हत्याकर 1.36 लाख रुपये लूट लिए थे। बैंकमित्र की बाइक घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर से क्षतिग्रस्त हाल में बरामद हुई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के समय बैंकमित्र बूढ़नपुर बाजार स्थित इलाहाबाद बैंक से रुपये निकालकर अपने ग्राहक सेवा केंद्र पर जा रहा था। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार को कप्तानगंज-अहरौला मार्ग पर मोलनापुर में जाम लगा दिया। पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही थी।

मृतक रमेश यादव (38) पुत्र झिनकू कप्तानगंज थाने के भवानी पट्टी गांव का निवासी था। वह कप्तानगंज थाने के मोलनापुर बाजार में बैंकमित्र था। यहीं पर ग्राहक सेवा केंद्र चलाता था। रमेश का छोटा भाई दिनेश भी बूढऩपुर बाजार में ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। रमेश यादव के यहां ग्राहकों की भीड़ रहती थी।

ऐसे में वह हर दिन इलाहाबाद बैंक बूढ़नपुर की शाखा से रुपये निकालकर लाता और अपने ग्राहकों को बांटता था। मंगलवार को रमेश यादव बैंक पहुंचा और खाते से 1.36 लाख रुपये निकाले। सभी रुपये एक थैले में भरकर अपने स्कूटी की डिग्गी में रखकर ग्राहक सेवा केंद्र के लिए चल दिया।

जैसे ही रमेश यादव कप्तानगंज थाने के पासीपुर गांव के पास पहुंचा कि पीछे से दो बाइक पर सवार चार बदमाश आए और रमेश को रुकने का इशारा किया। बाइक नहीं रोकने पर गोली मार दी। रमेश के सिर और सीने में गोली लगने से वह घायल होकर गिर गया। बदमाश उसकी स्कूटी लेकर फरार हो गए और चार किमी दूर सद्भावना स्कूल के पास स्कूटी की डिग्गी तोड़ रुपये लेकर फरार हो गए थे।

उधर पुलिस रमेश यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जा रही थी कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। इससे पूर्व मार्च महीने में बदमाशों ने रमेश यादव से 1.10 लाख रुपये की लूट कर चुके थे। आरोपी उसके ऊपर समझौते का दबाव बना रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed