फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Youth's murder, penis cut

वाराणसी में क्रूरता की सारी हदें पार, युवक की सिर कूंचकर हत्या, गुप्तांग काटा

Sun, 14 May 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 14 May 2017 10:45 AM IST
Varanasi: Youth's murder, penis cut
crime news

चौबेपुर क्षेत्र के बभनपुरा गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे पर शुक्रवार की रात एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। सिर और चेहरे को ईंट से कूंच दिया गया है। हत्यारों ने युवक का गुप्तांग काट दिया था। गले को दुपट्टे से कस दिया गया था।



सुबह करीब पांच बजे लोगों ने शव को देखा तो इलाके में सनसनी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। मौके से बीयर और शराब की बोतलें और खून से सनी ईंट बरामद की गई है। आशनाई में हत्या की आशंका जताई जा रही है।


बभनपुरा गांव के लोगों ने सुबह जाल्हूपुर निवासी पप्पू सिंह के ईंट भट्ठे पर करीब 30 वर्षीय युवक की लाश देखी। भट्ठे पर्र ईंट पथाई का काम बंद होने की वजह कोई नहीं था। लाश गड्ढे में फेंकी गई थी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन


युवक का सिर और चेहरा कूंचने के अलावा गुप्तांग को भी कूंच कर अलग कर दिया गया था। मौके पर सीओ पिंडरा अभिनव यादव और चौबेपुर थानाध्यक्ष कुलदीप दूबे पहुंचे। पुलिस ने कपड़ों की तलाशी ली तो उसमें से कई रसीदे मिलीं।

शरीर पर जींस की पैंट और सफेद शर्ट थी। हार्डवेयर की दूकान से खरीदे गए सामान की रसीद थी। पुलिस का मानना है कि वह प्लंबर था। मौके पर बिखरी शराब की बोतलों से लगता है कि घटना से पूर्व कुछ लोगों ने बैठ कर शराब पी।


नशे में होने के बाद गोल बनाकर किसी एक की हत्या कर दी गई। आशंका यह भी है कि युवक को साजिश के तहत सुनसान स्थान पर लाया गया था। एसएसपी नितिन तिवारी का कहना है कि पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। जल्द से जल्द शिनाख्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed