फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Suspected couple found dead in the room

गैस बुक कराने निकली थी युवती, प्रेमी के जन्मदिन पर संदिग्ध हाल में मिला शव

Wed, 14 Jun 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 14 Jun 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Suspected couple found dead in the room
lovers

वाराणसी में एक युवक और युवती का शव फंदे से लटकता मिला है। युवती गैस बुक कराने के नाम पर घर से निकली थी। पुलिस के मुताबिक दोनों प्रेमी-प्रेमिका थे। शिवपुर क्षेत्र के हटिया गांव स्थित श्यामजी प्रजापति के घर के एक कमरे में बुधवार को उसके बेटे सुभाष प्रजापति (24) का शव पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला।

विज्ञापन


वहीं, कमरे में मौजूद तख्त पर गांव की ही शिवारानी (22) मरी पड़ी थी। सूचना पाकर पहुंची शिवपुर पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार दोनों प्रेमी-प्रेमिका थे। उनकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मौके से मिले दोनों के मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


तीन भाइयों में दूसरे नंबर का सुभाष एमए का छात्र था। वह घर से कुछ दूर सड़क किनारे बने एक कमरे में रह कर पढ़ाई करता था। वहीं, पांच बहनों में तीसरे नंबर की शिवारानी बीएचयू से परास्नातक की पढ़ाई करने के बाद काशी विद्यापीठ में एमफिल की प्रवेश परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणो के अनुसार सुभाष और शिवारानी को अकसर साथ देखा जाता था। शिवारानी के पिता राजेंद्र प्रसाद के अनुसार उसकी बेटी बुधवार को करीब 11 बजे गैस बुक कराने घर से निकली थी। उधर, शाम के समय सुभाष का चचेरा भाई कमलेश उसके कमरे की तरफ गया।

खिड़की से देखा कि वह पंखे के सहारे लटक रहा था जबकि दरवाजा चिपका हुआ था। कमलेश ने शोर मचाया तो घर के लोग इकट्ठा हुए। पुलिस आई तो सुभाष के शव को नीचे उतारा। वहीं, तख्त पर पड़ी शिवारानी के गले पर रस्सी कसने का निशान था। दोनों की मौत क्यों और कैसे हुई, इस संबंध में परिवारीजनों ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

जन्मदिन पर उठाया कदम, दोस्तों को बोला था देंगे पार्टी

सुभाष का बुधवार को ही जन्मदिन था। उसने अपने दोस्तों से कह रखा था कि वह सबको बढ़िया पार्टी देगा मगर, उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि सुभाष अपनी पढ़ाई-लिखाई से मतलब रखता था। वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था और सभी से बेहद अच्छे से पेश आता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed