फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police officer injured due to attack by smuggler family

बनारस में बेलगाम अपराधी, हेरोइन तस्कर को पकड़ने गए चौकी इंचार्ज पर परिजनों ने किया हमला

Wed, 08 Aug 2018 10:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 08 Aug 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
Varanasi police officer injured due to attack by smuggler family
हमले में घायल चौकी इंचार्ज - फोटो : अमर उजाला
बनारस के गंगापुर में वार्ड नंबर तीन निवासी हेरोइन तस्कर मोहम्मद जब्बार खान के घर पर मौजूद होने की सूचना पर मंगलवार को गंगापुर चौकी प्रभारी राजबहादुर सिंह ने पुलिस टीम के साथ छापामारी की। पुलिस की कार्रवाई के विरोध में जब्बार, उसके दो बेटों, बहुओं, बेटियों सहित अन्य करीबियों ने पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पथराव में चौकी इंचार्ज घायल हो गए। सूचना पाकर रोहनिया, लोहता और जंसा थाने की फोर्स के साथ पीएसी मौके पर पहुंची और लाठियां भांज कर पथराव कर रहे लोगों को मौके से खदेड़ा। पुलिस ने मौके से पथराव कर रही तीन महिलाओं और दो पुरुषों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


मामले को लेकर रोहनिया थाने में पुलिस की ओर से जब्बार सहित उसके परिवार के छह लोगों के खिलाफ नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ गंभीर आपराधिक आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगापुर चौकी प्रभारी को सूचना मिली थी कि हेरोइन तस्करी के मामले में वांछित जब्बार अपने घर पर मौजूद है और जुआं खेल रहा है। इस सूचना पर चौकी प्रभारी गंगापुर ने पुलिस टीम के साथ छापामारी कर जब्बार को पकड़ लिया।

आरोप है कि कार्रवाई के विरोध में जब्बार, उसके परिवार के लोगों और करीबियों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव में चौकी प्रभारी गंगापुर के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट आईं। पथराव के कारण थोड़ी देर के लिए मौके पर अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। 

पखवारे भर में तीसरी बार पुलिस के इस्तकबाल को चुनौती

Varanasi police officer injured due to attack by smuggler family
demo pic
इस संबंध में सीओ सदर अंकिता सिंह ने बताया कि उपचार के बाद चौकी प्रभारी को डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी है। गांव में एहतियातन फोर्स तैनात की गई है। पथराव करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जब्बार सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें छापामारी कर रही हैं।

अगर पुलिस टीम पर हमले की बात करें तो जिले में बीते एक पखवारे में पुलिस के इस्तकबाल को तीसरी बार चुनौती दी गई है। 25 जुलाई को लोहता थाना के कन्हईसराय चौक गांव में छापामारी करने गई पुलिस टीम को बंधक बनाकर पिटाई की गई थी।

26 जुलाई की रात सारनाथ थाना क्षेत्र के नान्हूपुर गांव में मारपीट की सूचना पर पहुंची यूपी 100 के पीआरवी के पुलिसकर्मियों पर हमला करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed