फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Police deployed near house of misdeed victim third accused sent to jail

Varanasi News: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के घर के पास पुलिस तैनात, तीसरे आरोपी को जेल; जानें मामला

Thu, 28 Aug 2025 05:56 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 28 Aug 2025 05:56 AM IST
सार

वाराणसी पुलिस इस मामले को लेकर बेहद गंभीर है। पीड़िता के घर पर एहतियात के ताैर पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया। इसके साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Varanasi News Police deployed near house of misdeed victim third accused sent to jail
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के घर के पास पुलिस तैनात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता की सुरक्षा में घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। दो हेड कांस्टेबल व एक महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है। किशोरी अपनी बच्ची के साथ चौबेपुर क्षेत्र की एक गांव में अपने मामा के घर रह रही है। वहीं, बुधवार को तीसरे आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पीड़िता के गांव पहुंचते ही प्रभारी निरीक्षक अजित कुमार वर्मा ने दो हेड कांस्टेबल व एक महिला पुलिस कर्मी की ड्यूटी लगाई है। एडीसीपी वरुणा जोन नीतू कात्यान ने बुधवार को एसीपी सारनाथ विजय प्रताप के साथ पीड़िता से मुलाकात की। इस दौरान डायल-112, 108 नंबर एम्बुलेंस आदि सर्विस के लिए परिजनों ने फोन कर सहयोग मांगा था। सहयोग न करने की जांच में पीड़िता व उसके मामी व मौसी से बात की।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में जिसने भी लापरवाही की है। उसकी जांच की जा रही ही। तीन आरोपियों को गिरफ्तार जा चुका है। अन्य चार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अजित कुमार वर्मा ने बताया कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं, तीसरे आरोपी को जेल भेज दिया गया।

पीड़िता के मामा ने बताया कि मदद के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई नहीं आया था। जब घर से ऑटो से हम लोग पं दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल जा रहे थे तो डुबकियां बाजार में दर्द तेज हो गया तो ऑटो चालक ने पेट्रोल पंप के पास एक छोटे अस्पताल में ले जाकर दिखाया और वहीं डिलिवरी हुई। उसके बाद डायल 108 पर सूचना दी जब कोई नहीं आया तो अपने साधन से पं दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचा। डुबकियां में कोई खास अस्पताल न होने के कारण शहर जाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed