फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Man arrested for self kidnapping for marrying girlfriend

प्रेमिका से शादी के लिए रची खुद के अपहरण की साजिश, गिरफ्तार

Sat, 17 Jun 2017 07:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 17 Jun 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Man arrested for self kidnapping for marrying girlfriend
crime demo - फोटो : MID DAY

प्रेमिका से शादी का सपना टूटते देख प्रेमी ने खुद के अपहरण की साजिश रच कर उसके घर वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इस मामले में उसके पिता, दो भाइयों और चाचा ने भी सहयोग किया।

विज्ञापन


मामला कैंट थाना अंतर्गत फुलवरिया क्षेत्र का है। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से पूरे मामले का भंडाफोड़ कर प्रेमी, उसके पिता, दो भाइयों और चाचा को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसएसपी नितिन तिवारी ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में बताया कि 11 जून को खटाई लाल सोनकर ने सूचना दी थी कि उसके बेटे मोनू का अपहरण हो गया है। पुलिस को पता चला कि मोनू चौथी अपहृत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच जारी ही थी कि 15 जून की सुबह मोनू छावनी क्षेत्र स्थित अस्पताल के पास पड़ा मिला। इंस्पेक्टर कैंट फरीद अहमद को पहले वह बहकाता रहा। फिर कड़ाई से पूछताछ में मोनू ने बताया कि वह अपनी ही बिरादरी की एक लड़की से प्रेम करता है और उससे शादी करना चाहता है। मगर, उसके घर वाले तैयार नहीं है।


मोनू ने बताया कि शादी न होते देख पिता खटाई ने लड़की के पिता वगैरह के खिलाफ मेरे अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद वह मिर्जापुर भाग गया। वहां चुनार और अन्य स्थानों से पिता, चाचा और भाइयों को धमकी भरे फोन करता रहा।

यह सब चल ही रहा था कि 15 जून वह वापस आ गया और लोहे की जंजीर और डीजल खरीदा। इसके बाद खुद पर डीजल छिड़का और अपने हाथ-पैर जंजीर से बांधकर छावनी क्षेत्र के अस्पताल के पास जमीन पर लेट गया।



एसएसपी ने बताया कि पुलिस को झूठी सूचना देकर मुकदमा दर्ज कराने के आरोप में खटाई, उसके बेटे मोनू, सोनू व छोटे और भाई बबलू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed