फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi five-year-old girl raped

दुराचार के बाद दलित मासूम को मरा समझ कर फेंका,आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Jan 2017 08:35 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
टीम डिजिटल, वाराणसी Updated Tue, 10 Jan 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
Varanasi five-year-old girl raped
लोहता थाना क्षेत्र की घटना, निर्वस्त्र कर बांधा गया था हाथ-पैर

विज्ञापन

वाराणसी के लोहता क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की दलित बच्ची से दुराचार का मामला सामने आया है। दुराचार के बाद आरोपी किशोर ने उसे मरा समझकर नाले के पास फेंक दिया था। घटना सोमवार की रात की है।
मंगलवार की सुबह निर्वस्त्र पड़ी मासूम पर गांव के ही एक युवक की नजर पड़ी तो उसने परिवारीजनों को सूचना दी। मासूम के हाथ-पैर बंधे थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंडलीय अस्पताल में मासूम का उपचार कराया। उसकी शिनाख्त पर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
बच्ची के पिता की पान की दूकान पर आरोपी किशोर रोजाना आकर बैठा करता था। सोमवार की शाम वह मासूम को घुमाने के बहाने घर से ले गया था।
रात होने पर भी मासूम घर नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। आरोपी किशोर से पूछा गया तो वह भी उनके साथ खोजबीन में जुट गया लेकिन मासूम का पता नहीं चला।

विज्ञापन

सुबह समीप के ही नाले के किनारे उसके निर्वस्त्र पड़े होने की सूचना मिली तो परिवारवाले हैरान रह गए। 
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मासूम को मरा समझकर फेंका था। उसके ही कपड़े से उसके दोनों हाथ-पैर बांध दिए थे। किसी को उस पर शक न हो इसलिए वह भी उसके घरवालों के साथ खोजबीन में जुटा था। थानाध्यक्ष लोहता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुराचार, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मंडलीय अस्पताल में आरोपी के अलावा बच्ची का मेडिकल मुआयना कराया गया। उपचार के बाद बच्ची को उसके परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed