{"_id":"570173214f1c1bb529c811fd","slug":"varanasi-engineer-kidnapped-in-nigeria","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस के इंजीनियर का नाइजीरिया में अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बनारस के इंजीनियर का नाइजीरिया में अपहरण
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराण्ासी
Updated Mon, 04 Apr 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
संतोष कुमार भारद्वाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडुवाडीह के राजतिलक नगर कॉलोनी निवासी इंजीनियर संतोष कुमार भारद्वाज का नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया है। 26 मार्च को वह मालवाहक जहाज में नाइजीरिया के बंदरगाह से समुद्र में कुछ दूर ही निकले ही थे कि समुद्री लुटेरों ने धावा बोल दिया।
तोड़फ ोड़ के साथ ही जहाज पर मौजूद संतोष समेत अलग-अलग देशों के कुल पांच लोगों का अपहरण कर किसी अज्ञात स्थान पर ले गए। वह सिंगापुर की शिपिंग कंपनी से फिरौती की मांग कर रहे हैं। संतोष इसी कंपनी में काम करते हैं। पति के अगवा होने की खबर सुनकर बेहाल संतोष की पत्नी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ई-मेल के जरिए घटना की जानकारी देते हुए संतोष को मुक्त कराने की गुहार लगाई है। साथ ही वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय में भी शिकायत की है।
मूलत: बिहार के समस्तीपुर के मूल निवासी संतोष कुमार भारद्वाज मंडुआडीह के राजतिलक नगर कॉलोनी में कई वर्षों से मकान बनवा कर रहते हैं। पिता वीरेंद्र प्रसाद ठाकुर डीरेका से वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी पद से रिटायर्ड हैं। पिता के अलावा घर में मां निर्मला ठाकुर पत्नी कंचन देवी और बेटी चारू है। संतोष सिंगापुर की कंपनी ट्रांसओशन सिंगापुर प्रा.लि. में इंजीनियर हैं।
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने कंपनी के मुंबई स्थित दफ्तर से संपर्क किया है लेकिन उन्हें कोई कोई पुख्ता आश्वासन नहीं मिला है। इधर, संतोष की पत्नी कंचन की तबीयत पिछले दो दिनों से ज्यादा खराब हो गई है। उन्होंने खाना-पीना भी छोड़ दिया है। परिवार के लोग संतोष की सलामती के लिए मंदिरों में मन्नत मांग रहे हैं। वहीं मर्चेंट वेलफेयर्स एसोसिएशन के लोग इस मामले में सोमवार को पीएम के संसदीय कार्यालय में पत्रक देंगे।