{"_id":"5870b6f04f1c1b945d15b2d8","slug":"varanasi-death-of-the-young-man-from-being-hit-by-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में ट्रक की टक्कर से राजगीर की मौत, मजदूर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी में ट्रक की टक्कर से राजगीर की मौत, मजदूर घायल
टीम डिजिटल, वाराणसी
Updated Sat, 07 Jan 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहनसराय में ट्रक की टक्कर से शुक्रवार की देर रात मिर्जापुर के कछवा के बाड़ापुर निवासी राजगीर अशोक कुमार (30) की मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठा करसड़ा निवासी मजदूर चंद्रमा प्रसाद (28) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
रोहनिया पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर मिर्जापुर निवासी चालक धनंजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। चंद्रमा को इलाके के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि हादसे के दौरान अशोक और चंद्रमा ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
शिवपुर में मकान की ढलाई के काम से खाली होकर अशोक और चंद्रमा बाइक से अपने घर जा रहे थे। बताया जाता है कि मोहनसराय पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी। अशोक और चंद्रमा छिटककर सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन
इसी दौरान अशोक को कुचलते हुए ट्रक आगे बढ़ गया। मौजूद पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ा। घटना की जानकारी पाकर अशोक की पत्नी सुषमा का रो-रोकर बुरा हाल था। अशोक के दो बेटे और दो बेटियां हैं।
उधर रोहनिया में भदवर में शुक्रवार की रात ट्रक की टक्कर से एक ऑटो पलट गया। जिसके चलते ऑटो सवार सिपाही मनोज राय, धनंजय सिंह व कुमुदीन और अखरी निवासी चालक रवि घायल हो गए।
वहीं, हादसे में सिपाही दिवाकर गुप्ता, शंकर यादव और पवन कुमार पाल बाल-बाल बच गए। घायलों का क्षेत्र के ही अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। बताया जाता है कि सभी सिपाही रोहनिया थाने से अखरी पुलिस चौकी पर ड्यूटी पर जा रहे थे।