फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Bike thief gang disclose by police

वाराणसी में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड है 15 वर्षीय किशोर

Tue, 25 Jul 2017 08:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 25 Jul 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
 Varanasi Bike thief gang disclose by police
एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह जानकारी देते हुए - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के भेलूपुर थाना अंतर्गत श्रीराम नगर कॉलोनी गेट के समीप सोमवार रात पुलिस ने एक किशोर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। चारों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की छह बाइक और एक स्कूटी बरामद की है।
विज्ञापन


आरोपियों का सरगना 15 वर्षीय किशोर चुनार के अदलपुरा का है। बाकी तीन चुनार के अराजीलाइन सुल्तानपुर के अजय पाल उर्फ गोलू, रूदौली के सौरभ उर्फ जयहिंद उर्फ जालिम और मिर्जामुराद के रंजन हरिजन हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर श्रीराम नगर कॉलोनी के समीप से इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह और उनकी टीम ने घेरेबंदी कर चारों युवकों को हिरासत में लिया। चारों ने बताया कि वे मौज मस्ती के लिए रोजाना घर से बनारस आते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपयों की जरूरत होने पर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर खड़ी बाइक का लॉक डुप्लीकेट चाबी से खोलकर भाग जाते थे। गिरोह का सरगना किशोर साथियों को बताता था कि कौन सी बाइक चुराना मुफीद रहेगा।


चुराई गई बाइक का इंजन नंबर खुरच कर आरटीओ के दलालों की मदद से फर्जी रजिस्ट्रेशन पेपर तैयार करवाते थे और बाइक बिहार ले जाकर बेच दिया जाता था। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपियों के कुछ मददगारों के बारे में भी जानकारी मिली है। जल्द उन्हेें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed