फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi bathroom of a Deen Dayal Hospital rape

वाराणसी में अस्पताल के बाथरूम में भतीजी से रेप, बुआ से गहने छीने

Sun, 15 Jan 2017 08:19 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
टीम डिजिटल, वाराणसी Updated Sun, 15 Jan 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
Varanasi bathroom of a Deen Dayal Hospital rape
गैंगरेप पीड़‌िता की मां को मारी गोली - फोटो : डेमो प‌िक
जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र की 30 वर्षीय युवती के साथ दीनदयाल अस्पताल के बाथरूम में एक युवक द्वारा दुराचार किए जाने का मामला रविवार की शाम प्रकाश में आया। इसके साथ ही आरोपी पीड़िता की बुआ से उसके जेवरात छीन लिया।
विज्ञापन


बुआ और भतीजी को दीनदयाल के ट्रॉमा सेंटर के समीप रोता-बिलखता देख अस्पताल कर्मियों ने सौ नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी पुलिस को जानकारी दी। कैंट पुलिस दोनों को अर्दली बाजार चौकी ले जाकर पूछताछ में जुटी हुई थी।
विज्ञापन


अर्दली बाजार पुलिस चौकी पर मौजूद 50 वर्षीय महिला और उसकी 30 वर्षीय भतीजी ने बताया कि दोनों रविवार की सुबह घर से जफराबाद के लिए निकली थी। इसी दौरान रास्ते में एक युवक मिला और बातचीत में उन दोनों के परिवार का पूरा विवरण बताने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वास में लेते हुए युवक ने महिला से कहा कि उसके बेटे की नौकरी दीनदयाल अस्पताल में लग गई है, अगर वह चले तो वो कॉल लेटर दिला देगा। युवक के झांसे में आकर महिला उसकी बात मान गई और तीनों दीनदयाल अस्पताल के गेट पर पहुंचे।

 

जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र की बुआ और भतीजी

Varanasi bathroom of a Deen Dayal Hospital rape
फाइल फोटो - फोटो : social media
गेट पर ही उसने महिला से कहा कि अपने सारे जेवरात रूमाल में रखकर उसे दे दे, अंदर चेकिंग होगी और अधिकारी लोग नाराज हो जाएंगे। इसके बाद महिला को गेट पर बैठाया और बोला कि अपनी भतीजी को अंदर भेज दे, वह पैरवी कराकर उसे ही कागज दिला देगा।

इस पर महिला ने अपनी भतीजी को युवक के साथ अस्पताल के अंदर भेज दिया। भतीजी का आरोप है कि अंदर जाने पर सूनसान जगह दिखाई देते ही युवक उसे जबरन बाथरूम में खींच ले गया और रेप करने के बाद भाग निकला।

किसी तरह वह बाहर आई और आपबीती बुआ को सुनाई। कैंट पुलिस पीड़िता को लेकर दीनदयाल अस्पताल के गेट से बाथरूम तक ले गई और सीसीटीवी फुटेज का देखा गया।

इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि दोनों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है और उनके घरवालों को भी सूचना दे दी गई है। मेडिकल मुआयना कराकर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed