फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi 10 lakh deal for exam

हाईटेक तरीके से कराते थे नकल, 10 लाख में होता था सौदा

Sat, 14 Jan 2017 09:28 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
टीम डिजिटल, वाराणसी Updated Sat, 14 Jan 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
Varanasi 10 lakh deal for exam
कंधे से गिरते ही बंदूक से हुआ फायर - फोटो : अमर उजाला

हाईकोर्ट की समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस का इस्तेमाल करते दबोचे गए हाईटेक नकलची से पूछताछ के आधार पर दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की पूछताछ में इन्होंने बताया कि ब्लूटूथ डिवाइस से परीक्षा पास कराने का सौदा दस लाख रुपये में तय हुआ था।

विज्ञापन


शनिवार को अखरी से दबोचे गए इन दोनों आरोपियों की शिनाख्त क्रमश: शिवपुर के अजय कुमार और जौनपुर के जलालपुर निवासी बलिराम प्रसाद के तौर पर हुई है। उनके पास से सरकारी विभागों की मुहरें, ब्लूटूथ डिवाइस की एक चिप, वोटर आईडी कार्ड, तीन मोबाइल और पंद्रह सौ रुपये नकद बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


रोहनिया थाना के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कटियार ने बताया कि गिरफ्त में आए अजय और बलिराम ने फोटोस्टेट और प्रतियोगी परीक्षाओं के फार्मों की दूकानों पर अपना जाल बिछा रखा था। वहां आने वाले अभ्यर्थियों को झांसा देकर वे उन्हें अपने चंगुल में फंसाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने बताया कि उनके हाईटेक गैंग की एक लंबी चेन है। वे मध्यस्थता करते थे। अभ्यर्थियों से दस लाख में परीक्षा पास कराने का सौदा तय करते थे और उन्हें इसके बदले में 50 हजार रुपये मिलते थे।

गैंग का सरगना कौन है, इस बारे में वे कुछ खास नहीं बता पाए लेकिन कुछ सदस्यों के बारे में ठोस सुराग हाथ लगे हैं। जिसके आधार पर कार्रवाई के लिए टीम गठित कर दी गई है।


बता दें कि बीते आठ जनवरी को रोहनिया स्थित सरदार पटेल पीजी कॉलेज में समीक्षा अधिकारी परीक्षा के दौरान चोलापुर के गुरुवट के बबलू प्रसाद को पकड़ा गया था। वह अपनी शर्ट के कॉलर में ब्लूटूथ डिवाइस और कान के भीतर बेहद छोटा सा ईयरफोन लगाकर प्रश्नों के जवाब पूछ रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed