‘ताइक्वांडो’ की हत्या का हुआ खुलासा, पकड़े गए इनामी बदमाशों ने बताई वारदात की वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के यूपी कॉलेज के छात्रनेता की हत्या के मामले में वाराणसी पुलिस और क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूपी कॉलेज के छात्र नेता विवेक सिंह ‘ताइक्वांडो’ की हत्या में वांछित दो इनामी बदमाश शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
यूपी कॉलेज के छात्र नेता विवेक सिंह ‘ताइक्वांडो’ की हत्या में वांछित 50 हजार के इनामी बदमाश राहुल सिंह राजपूत और 25 हजार के इनामी बदमाश पवन सिंह को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। राहुल के खिलाफ गंभीर आपराधिक आरोपों में 19 और पवन के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं।
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह कर रहे थे। मुखबिर की मदद से क्राइम ब्रांच प्रभारी को शुक्रवार को पता लगा कि राहुल और पवन तरना पुल के पास हैं। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी ने शिवपुर थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह के साथ राहुल और पवन की घेरेबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि विवेक यूपी कॉलेज का छात्र विवेक सिंह छात्रसंघ अध्यक्ष का अगला चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान 24 फरवरी की रात में गोली मार कर उसकी हत्या कर दी गई। साथियों के बीच विवेक ‘ताइक्वांडो’ नाम से प्रसिद्ध था।
राहुल और पवन के अनुसार विवेक सिंह की आए दिन की बदसलूकी और मारपीट से आजिज आकर उसकी हत्या की गई थी। एसएसपी ने बताया कि दोनों इनामी बदमाशों की गिरफ्तार करने वालों में क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह, एसआई प्रदीप यादव, सुमंत सिंह, पुनदेव सिंह, रामभवन यादव, सुरेंद्र मौर्य, घनश्याम वर्मा, कुलदीप सिंह, चंद्रसेन सिंह, रामबाबू, सुनील राय और एसओ शिवपुर विश्वनाथ प्रताप सिंह और उनकी टीम शामिल रही।