{"_id":"5967697e4f1c1bc52d8b47e1","slug":"unnatural-sex-with-a-teen-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते शर्मसार : दोस्त ने दिया दगा, अकेले में ले जाकर किशोर के साथ किया कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्ते शर्मसार : दोस्त ने दिया दगा, अकेले में ले जाकर किशोर के साथ किया कुकर्म
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 13 Jul 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
sexullay abuse
यूपी के मऊ जिले में एक दोस्त ने इंसानियत के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। दोस्त ने पहले दोस्ती का वास्ता देकर किशोर को अकेले में ले गया और फिर उसके साथ अप्राकृतिक कुकर्म किया।
विज्ञापन
मऊ के शहर कोतवाली क्षेत्र के अहलादपुरा मुहल्ला निवासी एक किशोर के संग बुधवार की रात उसके दोस्त ने आप्राकृतिक कुकर्म किया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दिया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस पीड़ित से तहरीर लेकर उसको मेडिकल मुआयाना के लिए भेज दी। पीड़ित किशोर शहर कोतवाली क्षेत्र के अहलादपुरा मुहल्ले का निवासी है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित के पिता ने बताया कि बुधवार की शाम उसका पुत्र घर पर था।
विज्ञापन
इस बीच जरूरत पड़ने पर उसे सामान लेने के लिए भेजा गया था। रास्ते में उसे आरोपी युवक मिला। उसे अपने साथ लेजाकर बेटे के संग जबरदस्ती किया।
देर रात घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए गुरुवार की सुबह कोतवाली पहुुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने घटना की रिर्पोट नही लिखा था। मगर पीड़ित को मेडिकल मुआयना के लिए अस्पताल भेज दिया था ।