मंदिर के सामने मछली के बर्तन नल पर धोने को मना किया, तो भतीजे ने पीट-पीटकर हत्या कर दी
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के मूलराजपुर गांव में मामूली विवाद पर लाल धारी(55) की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक लालधारी, राम कुबेर और सुमेर तीन भाई हैं। जिनमें लाल धारी सबसे बड़े हैं।
तीनों भाइयों के बीच में बंटवारे में एक पानी का नल है और दरवाजे पर भगवान शंकर की मूर्ति रखी है, जो तीनों के साझे में है। लाल धारी और राम कुबेर और इनके लड़के सावन मास के पवित्र महीने में जल चढ़ाने के लिए कांवर लेकर जाते हैं। बुधवार सुबह सुमेर के बेटे प्रदीप उर्फ झप्पु(35) ने मंगलवार शाम को मछली और बर्तनों को उसी साझे वाले नल पर धोया था। बुधवार सुबह भी वह मछली के बर्तनों को उसी नल पर धो रहा था।
ये भी पढ़ें : रन फॉर कंट्री : डीएम ने कहा- स्वतंत्रता दिवस पर जल संरक्षण-वृक्षारोपण को जीवन का हिस्सा बनाएं
इसी बीच लाल धारी ने प्रदीप से आकर कहा कि दरवाजे पर भगवान शंकर की मूर्ति रखी है, सावन मास अभी खत्म नहीं हुआ है और इसी मशीन से लोग जल चढ़ाते हैं। हम लोग अभी कांवर लेकर आए हुए हैं। इसलिए अभी ऐसा ना करे। मना करने पर वाद-विवाद बढ़ गया, इसके बाद मारपीट भी शुरू हो गई।
लाल धारी की पत्नी नीठोहरा ने बताया कि इसी बीच प्रदीप ने लाल धारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान लाल धारी की पिटाई के दौरान मौके पर मौत हो गई। इसके बाद मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल पहुंचा। सीओ सदर मोहम्मद अकमल खान ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये भी पढ़ें : पत्रकार के साथ बदसलूकी करने वाले प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह पर एफआईआर दर्ज