फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two youth killed in road accident at varanasi when return from marriage function

मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत 

Mon, 23 Apr 2018 10:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 23 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
Two youth killed in road accident at varanasi when return from marriage function
demo pic
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भोगवारे गांव निवासी दो युवकों की रविवार की रात वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र स्थित तरना बाजार में डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों युवक पिंडरा में एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया। वहीं युवकों की मौत से भोगवारे गांव में भी दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। दोनों युवकों के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।          
विज्ञापन


 मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भोगवारे गांव निवासी गोविंद पटेल पुत्र मिठाई पटेल की बारात वाराणसी स्थित फूलपुर थाना क्षेत्र के असवालपुर (पिण्ड्रा) गई थी। इसमें शामिल होने के लिए गांव के ही प्रद्युमन पटेल (20) पुत्र पंचम पटेल अपने मित्र राजकुमार(18) के साथ अपनी बाइक से असवालपुर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के अनुसार बारात में द्वारपूूजा के बाद खाना खाकर दोनों बाइक से रात में ही घर लौट रहे थे। बाइक सवार जैसे ही तरना बाजार पहुुंचे तभी सड़क निर्माण कार्य मे लगे डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक सड़क पर गिर गए और डंपर के पिछले चक्के की चपेट में आनेे से दोनों की मौत हो गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर शिवपुर थाने ले गई, जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए बीएचयू स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।


ग्रामीणों के अनुसार प्रद्युमन दो भाई व दो बहन में सबसे छोटा था जबकि राजकुमार दो भाई पांच बहनों मे सबसे छोटा था। दो परिवारों में मौत का मातम छाने के बाद पूरे गांव मे सोमवार को सन्नाटा पसरा रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed