फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two smuggler arrested with 5 kilogram gold in chandauli

चंदौली से पांच किलो सोने के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बांग्लादेश से ले जा रहे थे बांदा

Sat, 16 Feb 2019 09:22 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 16 Feb 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
Two smuggler arrested with 5 kilogram gold in chandauli
बरामद सोना और रुपये - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन से पुलिस ने पांच किलो सोना बरामद किया है। साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 92 हजार रुपये भी जब्त किए है।
विज्ञापन


जिले की पुलिस ने खुफिया विभाग की सूचना पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को सुबह छापेमारी की। ट्रेन संख्या 12321 हावड़ा मुंबई मेल से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों तस्कर बांदा जिले के रहने वाले है। दोनों ने बताया कि तस्करी का 5 किलो सोना वे बांग्लादेश से कोलकाता लेकर आए, फिर कोलकाता से उसे लेकर बांदा जा रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि तस्करों ने अपनी बेल्ट और जूतों में सोने की ईंट छुपाई हुई थी। इसके साथ  ही अपने पास 92 हजार रुपये भी रखे हुए थे। बरामद सोने की ईंटों की कीमत लगभग 1.67 करोड़ रुपये है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed