फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two months later, was to be married , gave life

दो महीने बाद होनी थी शादी, दे दी जान

Sun, 17 Jan 2016 02:36 AM IST
संवाददाता/अमर उजाला वाराणसी
संवाददाता/अमर उजाला वाराणसी Updated Sun, 17 Jan 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
Two months later, was to be married , gave life
रोहनिया। करसड़ा गांव में शुक्रवार की देर रात सुनील उर्फ शेरू राम (20) ने फांसी लगाकर जान दे दी। पिछले दिनों ही शेरू की शादी रोहनिया के भवानीपुर में तय हुई थी। दो महीने बाद शादी होनी थी। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात उसने किसी लड़की से करीब पंद्रह मिनट तक फोन से बात की। फोन पर ही किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद उसने फांसी लगाई।
विज्ञापन




मूल रूप से चुनार निवासी सुनील बचपन से ही परिवार समेत करसड़ा गांव निवासी अपने नाना व्यास के यहां रहता था। शेरू के पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है। परिवार में उसका छोटा भाई अनिल और मां है। दोनों भाई मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते थे। शुक्रवार की रात वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार की सुबह जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो भाई अनिल उसे जगाने गया।
विज्ञापन



कई बार पुकारने के  बाद भी कोई जवाब नहीं मिलने पर वह परेशान हो गया। पड़ोसियों की मदद से दरवाजे को तोड़ा गया। कमरे के अंदर शेरू पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटकता मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। एसओ रोहनिया शिवानंद मिश्रा का कहना है कि पारिवारिक विवाद की वजह से घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed