फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two died in the crash, five injured

हादसे में दो की मौत, पांच घायल

Fri, 03 Jun 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 03 Jun 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two died in the crash, five injured
हादसे में माौत - फोटो : अमर उजाला
 मिर्जामुराद, रामनगर और रोहनिया में गुरुवार को हुए सड़क हादसों में अस्सी निवासी कोयला कारोबारी मनोज उपाध्याय समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल गए। हादसे में मरे दोनों लोगों ने हेलमेट नहीं लगाया था। दोनों की सिर में चोट लगने से मौत हुई। वहीं रोहनिया में हादसे के बाद रोडवेज पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए गए। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



भेलूपुर के अस्सी निवासी मनोज उपाध्याय (40) गुुरुवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे स्कूटी से विश्वसुंदरी पुल होते हुए अस्सी लौट रहे थे। विश्वसुंदरी पुल पर सामने से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई। उनके भाई कमलेश ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। दूसरी घटना मिर्जामुराद की है।
विज्ञापन



 कपसेठी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी रामबलि का बेटा लाल बहादुर (26) बुधवार को मिर्जामुराद के मोगलाबीर गांव स्थित अपने मामा आशीष के घर गया था। गुरुवार को दिन में करीब 12 बजे वह बाइक से वापस अपने गांव लौट रहा था। मिर्जामुराद के लालपुर चट्टी के पास पहुंचने पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद कार सवार भाग निकला। लाल बहादुर तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



  वह सूरत में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। तीसरी घटना रोहनिया के शहाबाबाबाद की है। रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे पिकअप सवार चालक मिर्जापर निवासी चालक दधियार, चंदौली निवासी चंद्रिका समेत तीन लोग घायल हो गए।



 क्षेत्रीय लोगों ने डिवाइडर लगाने की मांग को लेकर करीब पंद्रह मिनट तक जाम भी लगाया। रोडवेज पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए गए। पुलिस ने किसी तरह हंगामा समाप्त कराया। वहीं रोहनिया के नरउर गांव में गुरुवार की भोर में दो ट्रक आमने-सामने भिड़ गए। दोनों ट्रकों के चालक आजमगढ़ निवासी उमेश और अवनीश घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed