{"_id":"5d5d133b8ebc3e6c50652321","slug":"truck-overturn-on-house-daughter-died-mother-injured-lucknow-ballia-highway-juanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर : अनियंत्रित होकर छप्पर पर पलटा ट्रक, मासूम की मौत, मां-बेटी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जौनपुर : अनियंत्रित होकर छप्पर पर पलटा ट्रक, मासूम की मौत, मां-बेटी घायल
Wed, 21 Aug 2019 03:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 21 Aug 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
छप्पर पर पलटा ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र में लखनऊ-बलिया राज्यमार्ग के किनारे रिहायासी छप्पर पर आलू से लदा अनियंत्रित ट्रक पलट गया। इसमें तीन महीने की मासूम की मौत हो गई। तो वहीं मां-बेटी घायल हो गईं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। दोनों की हालच गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सरपतहा गांव निवासी इरशाद अपनी पत्नी मरियम(45) पुत्री शमां(14) और तीन महीने की मासूम इकरा के साथ लखनऊ-बलिया राजमार्ग स्थित सरपतहा मोड़ स्थित पट्टे की जमीन पर छप्पर टीन सेट रखकर रहते थे। मंगल रात को वह खाना खाकर सोए हुए थे। तभी अचानक रात करीब दस बजे लखनऊ की ओर से कन्नौज से आलू लादकर आजमगढ़ जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर टीन शेड पर जाकर पलट गया। जिससे तीन माह की मासूम इकरा मौत हो गई। वहीं मरियम और शमा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा और मासूम का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस ने ट्रक चालक संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जो कन्नौज जिले के गांव बहादुरपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन