{"_id":"588de3a94f1c1b7d3de800a0","slug":"truck-hitted-a-car-in-ballia-three-person-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में रफ्तार का कहरः ट्रक और कार की टक्कर में तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलिया में रफ्तार का कहरः ट्रक और कार की टक्कर में तीन की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया
Updated Sun, 29 Jan 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में 3 की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने कहर बरपाया है। थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के पास शनिवार देर रात एक ट्रक और कार (आर्टिगो ) में आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे में तीन लोगों की मौत मौके पर हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को गड़ी से निकाल जिला अस्पताल पहुंचाया।
उसकी खराब हालत देख डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
हादसे के बाद ट्रक ते ड्राइवर और खलासी भागने में सफल रहे। घायल युवक के पिता के तहरीर पर पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
फेफना थाना क्षेत्र के खलीलपुर निवासी दीपक प्रताप सिंह (28), राहुल पटेल(19), संजीत पटेल (24) और विशाल सिंह ( 22) चिलकहर से आर्टिगो गाड़ी से अपने गांव खलीलपुर आ रहे थे। जैसे ही वह पहाड़पुर गांव के पास पहुंचे कि रसड़ा की ओर से तेजरफ्तार ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई।
जिसमें राहुल, संजीत एवं विशाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दीपक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
टक्कर की आवाज सुन गांव के लोगों की नींद खुल गई। मौके पर पहुंचे गांव वालों ने तत्काल घटना की सूचना रसड़ा कोतवाली पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच जेसीबी मशीन से तीनों शवों को बाहर निकाला। खलीलपुर गांव के तीन युवकों की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है। हादसे का शिकार हुआ चारों लोग दोस्त थे। चारों युवक पुलिस में भर्ती के लिए तैयारी कर रहे थे।