फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   truck and bike hit each other at ghazipur

गाजीपुरः डीसीएम और बाइक की टक्कर में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

Tue, 29 Aug 2017 07:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 29 Aug 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
truck and bike hit each other at ghazipur
Bike Accident
गाजीपुर जिले के सनेहुआ चट्टी में मंगलवार को डीसीएम और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइकसवार युवक सहित दो महिलाओं की मौत हो गई। तीनों अलग अगल घर के हैं जो एक ही बाइक से कासिमाबाद जा रहे थे।  
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने डीसीएम लेकर भाग रहे चालक को धर दबोचा। 
विज्ञापन


मऊ जिले चकरा गांव निवासी राजेंद्र की पत्नी ऊषा (40) अपनी भाभी मानती देवी (45) के साथ मां की तबीयत खराब होने पर पट्टीदार गोपाल (20) के साथ बाइक से कासिमाबाद थाना क्षेत्र के  इंदौर गांव स्थित मायके आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही वह सनेहुआ चट्टी के पास पहुंचे कि मुहम्मदाबाद की ओर से तेज गति से आ रही डीसीएम से बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक चला रहे युवक गोपाल राम की मौके पर मौत हो गई। जबकि दोनों महिला ऊषा देवी और मानती देवी गंभीर रुप से घायल हो गईं।

ग्रामीण इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ ही घायल महिलाओं को इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में मानती देवी ने दम तोड़ दिया। जबकि जिला अस्पताल में उपचार के दौरान ऊषा देवी की भी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लिया है।  

घटना की जानकारी होते ही इंदौर गांव के ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल के मर्चरी हाउस के सामने लग गई। एक साथ तीन मौत होने की जानकारी मिलते ही तीनों के परिजनों में कोहराम मच गया। उधर टक्कर के बाद डीसीएम लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने धर दबोचा।

इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि तीनों शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल स्थित मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया। परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा। 

ऑक्सीजन के अभाव में महिला ने तोड़ा दम!

truck and bike hit each other at ghazipur
ऑक्सीजन सिलेंडर - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिला अस्पताल स्थित मर्चरी हाउस पहुंचे ग्रामीणों और सनेहुआ गांव के वेद प्रकाश पांडेय एवं सलामतपुर गांव निवासी वीरबहादुर चौहान ने बताया कि ऑक्सीजन के अभाव में मानती देवी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया कि अगर गंभीर रुप से घायल ऊषा देवी को भी एंबुलेंस में ऑक्सीजन मिल गया होता तो उसकी जान बच सकती थी। साथ ही खून रोकने का भी कोई इंतजाम नहीं था। उनका कहना था कि अगर सुविधा होती तो दोनों महिलाओं की जान बच गई होती।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed